Kangra: डोब स्कूल में बच्चों को सर्पदंश से बचाव की दी गई अहम जानकारी, जानें सांप काटने पर क्या करें और क्या नहीं

Date:

--Advertisement--

राजकीय माध्यमिक विद्यालय डोब में विद्यार्थियों को सर्पदंश से बचाव और जरूरी सावधानियों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, ब्लॉक शाहपुर की ओर से आयोजित इस शिविर में बच्चों को सर्पदंश की स्थिति में तुरंत उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि सर्पदंश से बचाव के लिए किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए और सांप के काटने की स्थिति में क्या कदम उठाने जरूरी हैं। बच्चों को समझाया गया कि सर्पदंश होने पर घबराना या पैनिक नहीं करना चाहिए। प्रभावित व्यक्ति को शांत रखना चाहिए और बिना देरी किए उसे नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान पहुंचाना चाहिए।

स्वास्थ्य कर्मियों ने विद्यार्थियों को झाड़-फूंक और किसी भी तरह के घरेलू उपचार से बचने की सलाह दी। उन्हें बताया गया कि सर्पदंश की स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता लेना बेहद जरूरी है। जागरूकता शिविर का उद्देश्य बच्चों को सर्पदंश से जुड़े जोखिमों और सही समय पर उपचार लेने के महत्व के बारे में जानकारी देना रहा।

इस अवसर पर हेल्थ सुपरवाइजर, ब्लॉक शाहपुर श्री वीरेंद्र सिंह, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) डोब निधि गुलेरिया, आशा वर्कर तथा विद्यालय के अध्यापकगण मौजूद रहे। स्वास्थ्य कर्मियों और अध्यापकों ने विद्यार्थियों को सर्पदंश से बचाव के उपायों और समय पर उपचार प्राप्त करने के महत्व के बारे में जागरूक किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में 67.62 ग्राम चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, Alto K10 टैक्सी जब्त; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर क्षेत्र में Alto K10 टैक्सी से 67.62 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन, क्विज से साइंस मॉडल तक छाए ये स्कूल; जानें किसने हासिल किया कौन सा स्थान

शाहपुर में 33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन हुआ। क्विज, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर और साइंस इनोवेटिव मॉडल प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष स्थान हासिल किए।

Kangra: रैत स्कूल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की गूंज, SDM ने चिट्टे के खतरों से किया आगाह; जल्द लगेगा करियर काउंसलिंग सत्र

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। SDM शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को चिट्टे के खतरों से आगाह किया और जल्द करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करने की घोषणा की।

भानुपल्ली में दो कारों की जोरदार टक्कर, 7 लोग गंभीर घायल; हादसे में बिलासपुर के 4 स्कूली बच्चे भी शामिल

भानुपल्ली के पास नंगल-आनंदपुर साहिब नेशनल हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 7 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में बिलासपुर के 4 स्कूली बच्चे शामिल हैं। 5 घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।