निरमंड में HRTC बस हटाते समय अचानक फेल हुए ब्रेक, सड़क से नीचे गिरी बस; चालक बाल-बाल बचा, रामपुर में एंबुलेंस हादसे से मरीज आधे घंटे फंसा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस शनिवार को निरमंड क्षेत्र के थंथल में सड़क से नीचे जा गिरी। हादसा उस समय हुआ जब पिछले दो दिनों से खराब हालत में खड़ी बस को सड़क से हटाकर किनारे करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। गनीमत रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया और उसे किसी तरह की चोट नहीं आई।

बताया गया कि बस पिछले दो दिन से थंथल में खराब हालत में खड़ी थी। शनिवार को इसे सड़क से हटाने के लिए साइड किया जा रहा था। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के कारण बस सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक की सुरक्षा सुनिश्चित की। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय बस के आसपास ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे स्थिति गंभीर होने से बच गई।

रामपुर में एंबुलेंस और बोलेरो की टक्कर, आधे घंटे तक दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसा मरीज

रामपुर शहर में मिनी सचिवालय के सामने शनिवार दोपहर एक एंबुलेंस की बोलेरो गाड़ी से टक्कर हो गई। एंबुलेंस निरमंड सिविल अस्पताल से एक बुजुर्ग रेफर मरीज को रामपुर के खनेरी अस्पताल ले जा रही थी। मरीज को सांस संबंधी समस्या थी। हादसे के बाद एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई और मरीज को करीब आधे घंटे तक उसी वाहन में रहकर परेशानी झेलनी पड़ी।

हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी एंबुलेंस के चालक साइड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एंबुलेंस के कलपुर्जे टूटने के कारण उसका स्टीयरिंग भी काम करना बंद कर गया। बोलेरो गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे-5 पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मियों को यातायात सुचारु रखने और वाहनों की आवाजाही जारी रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसी बीच एंबुलेंस में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने खनेरी अस्पताल से दूसरी एंबुलेंस मंगवाई। हालांकि, दूसरी एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में आधे घंटे से ज्यादा समय लग गया। इसके बाद मरीज को दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर दूसरी एंबुलेंस से खनेरी अस्पताल भेजा गया।

मिनी सचिवालय से खनेरी अस्पताल की दूरी करीब तीन किलोमीटर है, लेकिन हादसे और हाईवे पर लगे जाम के कारण मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। उधर, रामपुर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

इंदौरा में खैर तस्करों की बड़ी कोशिश नाकाम, जंगल में छिपाकर रखे 37 मौछे बरामद; 5 पेड़ों के कटान की पुष्टि

इंदौरा के भदरोया में वन विभाग ने खैर तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 37 मौछे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 मंदिर की भूमि और एक वन भूमि से काटा गया था।

चम्बा में घास काटने जा रही महिला ढांक से गिरी, टांडा ले जाते समय मौत; परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लगाए देरी के गंभीर...

चम्बा की कुम्हारका पंचायत में घास काटने जा रही 36 वर्षीय बोबी देवी ढांक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज से टांडा रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप लगाया है, जबकि 108 सेवा प्रभारी ने समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही।

ज्वाली में लगातार चोरियों से दहशत, रात में गांवों की रखवाली कर रहे ग्रामीण; भाजपा नेता ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 7-8 दिनों से लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने, रात्रि गश्त मजबूत करने और नगरोटा सूरियां में पूर्ण पुलिस थाना खोलने की मांग की है।

भोरंज में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मकान से 119 बोतल शराब बरामद; आरोपी पर केस दर्ज

भोरंज के भराड़ी में आबकारी एवं कराधान विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी कर 119 बोतल शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है।