शाहपुर। शाहपुर में 33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के उपमंडल स्तर के आयोजन का समापन हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Science and Innovation for Sustainability” रही। समापन समारोह का आयोजन राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में किया गया। कार्यक्रम में कांगड़ा के उप निदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) श्री अजय सिंह सांब्याल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद ने कार्यक्रम की मेजबानी की।
प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने क्विज, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर और साइंस इनोवेटिव मॉडल जैसी विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर सेकेंडरी क्विज में लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर ने पहला, न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर क्विज में राजकीय उच्च विद्यालय भितलू प्रथम, लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर द्वितीय और न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री तृतीय स्थान पर रहा।
जूनियर क्विज में लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल कांगड़ा दूसरे और न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, सीनियर सेकेंडरी साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत ने प्रथम, न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री ने द्वितीय और लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सीनियर साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में दिल्ली पब्लिक स्कूल कांगड़ा ने पहला, न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री ने दूसरा और राजकीय उच्च विद्यालय नेरटी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में डीएवी पब्लिक स्कूल मनई प्रथम, न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री द्वितीय और लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर तृतीय स्थान पर रहा।
साइंस इनोवेटिव मॉडल की सीनियर श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छत्री ने पहला, डीपीएस तियारा ने दूसरा और राजकीय उच्च विद्यालय भितलू ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर साइंस इनोवेटिव मॉडल में अभिषेक पब्लिक स्कूल शाहपुर प्रथम, न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छत्री द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल मनई तृतीय स्थान पर रहा।
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना रहा। “Science and Innovation for Sustainability” थीम के जरिए विद्यार्थियों को विज्ञान और नवाचार के माध्यम से सतत विकास से जुड़े विषयों पर सोचने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बनाया।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


