दिल्ली-लेह बस सेवा पर लगा ब्रेक, 990 किमी का सफर अब अगले साल; 1839 रुपये में मिलता था सफर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने देश के सबसे ऊंचे और सबसे लंबे बस रूटों में शामिल दिल्ली-केलांग-लेह बस सेवा को 15 सितंबर से बंद कर दिया है। हर साल सर्दियों की दस्तक के साथ मौसम और ऊंचाई वाले मार्ग की परिस्थितियों को देखते हुए यह सेवा बंद की जाती है। इस बार यह बस सेवा 26 मई को शुरू हुई थी और करीब साढ़े तीन महीने ही चल पाई।

दिल्ली के कश्मीरी गेट से शुरू होने वाली यह बस चंडीगढ़, मंडी, कुल्लू-मनाली, अटल टनल और केलांग होते हुए लेह पहुंचती है। इस रूट पर कुल सफर करीब 990 किलोमीटर का है, जिसके लिए निगम ने 1,839 रुपये किराया निर्धारित किया है। लंबी दूरी और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बावजूद कम किराए के कारण यह सेवा पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खास महत्व रखती है।

अटल टनल बनने के बाद दिल्ली-लेह बस अब रोहतांग दर्रे से होकर नहीं जाती, लेकिन सफर के दौरान इसे दुनिया के सबसे ऊंचे और चुनौतीपूर्ण चार दर्रों को पार करना पड़ता है। इनमें 16,020 फीट ऊंचा बारालाचा ला, 15,547 फीट ऊंचा नाकी ला, 16,620 फीट ऊंचा लाचुंग ला और 17,480 फीट ऊंचा तांगलांग ला शामिल हैं।

बस सेवा बंद होने का असर पर्यटकों, स्थानीय लोगों और सेना में ड्यूटी पर जाने वाले जवानों पर पड़ेगा, जो इस सस्ती बस सेवा का इस्तेमाल करते थे। हालांकि, फिलहाल लेह-लद्दाख मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है। निगम की यह बस सेवा अब अगले साल गर्मियों में बर्फ हटने के बाद दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

इस संबंध में एचआरटीसी के केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर से लेह-दिल्ली रूट पर बस सेवा को बंद कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

भानुपल्ली में दो कारों की जोरदार टक्कर, 7 लोग गंभीर घायल; हादसे में बिलासपुर के 4 स्कूली बच्चे भी शामिल

भानुपल्ली के पास नंगल-आनंदपुर साहिब नेशनल हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 7 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में बिलासपुर के 4 स्कूली बच्चे शामिल हैं। 5 घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

कांगड़ा-देहरा में चिट्टे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार; 13.85 ग्राम नशा बरामद

पालमपुर और रक्कड़ में पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 13.85 ग्राम चिट्टा और 739 रुपये की नकदी बरामद कर दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

मंडी में Rapido बाइक टैक्सी पर परिवहन विभाग का शिकंजा, निजी बाइक से सवारी ढोने पर चालान; स्थानीय संचालन की भी जांच

मंडी में Rapido ऐप के जरिए निजी बाइक से यात्रियों को ले जाने पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ बाइक चालकों के चालान किए गए हैं और विभाग स्थानीय स्तर पर Rapido के संचालन की भी जानकारी जुटा रहा है।

हिमाचल में DA को लेकर बड़ा मोर्चा, कर्मचारी-पेंशनर एक मंच पर आएंगे; 5300 करोड़ के एरियर का दावा

हिमाचल प्रदेश में लंबित डीए के भुगतान को लेकर कर्मचारी और पेंशनर संगठन एक मंच पर आने की तैयारी में हैं। शिमला में एक सप्ताह के भीतर प्रदेश स्तरीय आम सभा आयोजित करने की तैयारी है, जबकि संगठनों का दावा है कि डीए एरियर करीब 5300 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।