Kangra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा में रक्तदान शिविर, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने खुद किया रक्तदान

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा। कांगड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कांगड़ा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने रक्तदान कर युवाओं को समाजसेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विशाल नेहरिया ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता, आपदा राहत, स्वास्थ्य जागरूकता और अन्य सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। जब युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगाते हैं, तो इससे समाज और देश दोनों मजबूत होते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए विशाल नेहरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और विश्व पटल पर देश की एक अलग पहचान बनी है। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विशाल नेहरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत इसी तरह विकास और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही देशवासियों की कामना है।

उन्होंने युवाओं से सामाजिक सेवा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और समाजहित से जुड़े प्रत्येक कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं और ITI पास अभ्यर्थियों के लिए 21 सितंबर से इंटरव्यू

हिमाचल में 100 पदों पर भर्ती का मौका है। औरो टेक्सटाइल बद्दी में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस और हेल्पर पदों के लिए 21 और 22 सितंबर को साक्षात्कार होंगे। 10वीं, 12वीं और ITI फिटर पास अभ्यर्थी पात्र हैं।

Kangra: कांगड़ा में रेन शेल्टर में पुलिस की दबिश, 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पुरानी कांगड़ा रोड के पास रेन शेल्टर में कार्रवाई कर 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में अमित कुमार और निखिल व्यास को गिरफ्तार किया गया है।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।

Himachal: हिमाचल के दो जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद; जानें वजह

हिमाचल के ऊना और मंडी जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी रहेगी। ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मंडी में सायर पर्व के चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।