कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.813 किलो चरस के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 वाहन जब्त

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 813 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। CIA कांगड़ा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बैजनाथ के पास गनखेतर रेलवे क्रॉसिंग पर नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान यह बरामदगी की।

पुलिस ने इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत किशोर भी शामिल है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोर को उसके परिजनों के संरक्षण में सौंप दिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 वाहन भी जब्त किए हैं। इनमें Alto K10 नंबर HP 01 DA 1762, Honda Scooty नंबर HP 37 G 3170 और Pulsar 220 नंबर HP 37 J 1763 शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ND&PS Act के तहत पुलिस थाना बैजनाथ में मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बरामद चरस के मुख्य स्रोत और इसकी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए पुलिस की गहन जांच जारी है।

कांगड़ा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को भेजी राखी का आया जवाब, मेघना पुरी को PMO से मिला पत्र; प्रधानमंत्री ने जताया आभार

रक्षाबंधन पर धर्मशाला की मेघना पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी और शुभकामनाएं भेजी थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र में पीएम मोदी ने उनका आभार जताया और महिलाओं की भूमिका पर बात की।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में अब दिन में 3 बार लगेगी हाजिरी, नहीं लगाई तो अगले महीने वेतन से कटेगी रकम

हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अब दिन में तीन बार वीएसके-स्विफ्टचैट पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करनी होगी। उपस्थिति सत्यापन के बिना वेतन बिल नहीं बनेंगे और अनुपस्थिति पर अगले महीने वेतन में कटौती हो सकती है।

मैक्लोडगंज के होस्टल में देर रात बड़ी रेड, कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा-अफीम समेत नशीले पदार्थ बरामद; दो हिरासत में

मैक्लोडगंज के अप्पर धर्मकोट स्थित निजी होस्टल में पुलिस ने गुप्त सूचना पर देर रात रेड की। कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा, अफीम, चरस और गांजा बरामद हुआ। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Kangra: बारिश के बीच बच्चों संग थिरके आरएस बाली, जोनल अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शानदार समापन; स्कूलों को ₹2.5 करोड़, धलूं को ₹5 लाख...

नगरोटा के धलूं स्कूल में जोनल अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का बारिश के बीच शानदार समापन हुआ। आरएस बाली ने बच्चों के साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया और स्कूलों के लिए ₹2.5 करोड़, धलूं स्कूल के लिए ₹5 लाख, कबड्डी मैट व दो सोलर लाइटों की घोषणा की।