रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को भेजी राखी का आया जवाब, मेघना पुरी को PMO से मिला पत्र; प्रधानमंत्री ने जताया आभार

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला (ब्यूरो): रक्षाबंधन के अवसर पर धर्मशाला की मेघना पुरी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी गई राखी और शुभकामनाओं का प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पत्र भेजकर जवाब दिया गया है। प्रधानमंत्री ने पत्र के माध्यम से राखी और शुभकामनाओं के लिए मेघना पुरी का हृदय से आभार जताया और रक्षाबंधन को भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व बताया।

शिल्ला चौक (होड़ल), तहसील धर्मशाला निवासी मेघना पुरी, पत्नी अधिवक्ता विश्व चक्षु ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी भेजी थी। इसके जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उन्हें पत्र प्राप्त हुआ। पत्र में प्रधानमंत्री ने देश के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि बेटियां शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, उद्यमिता, खेल और नवाचार सहित हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।

प्रधानमंत्री ने पत्र में कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए उत्पादन, कृषि, तकनीक एवं नवाचार, रक्षा, हरित-नीली अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक शक्ति को विकास की नई ऊर्जा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘नारी नेतृत्व में विकास’ की सोच के साथ आगे बढ़ रहे भारत में महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास देश की विकास यात्रा को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री ने मेघना पुरी के प्रयासों और योगदान को बदलते भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले इस जवाबी पत्र के बाद मेघना पुरी ने आभार जताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में अब दिन में 3 बार लगेगी हाजिरी, नहीं लगाई तो अगले महीने वेतन से कटेगी रकम

हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अब दिन में तीन बार वीएसके-स्विफ्टचैट पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करनी होगी। उपस्थिति सत्यापन के बिना वेतन बिल नहीं बनेंगे और अनुपस्थिति पर अगले महीने वेतन में कटौती हो सकती है।

मैक्लोडगंज के होस्टल में देर रात बड़ी रेड, कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा-अफीम समेत नशीले पदार्थ बरामद; दो हिरासत में

मैक्लोडगंज के अप्पर धर्मकोट स्थित निजी होस्टल में पुलिस ने गुप्त सूचना पर देर रात रेड की। कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा, अफीम, चरस और गांजा बरामद हुआ। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Kangra: बारिश के बीच बच्चों संग थिरके आरएस बाली, जोनल अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शानदार समापन; स्कूलों को ₹2.5 करोड़, धलूं को ₹5 लाख...

नगरोटा के धलूं स्कूल में जोनल अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का बारिश के बीच शानदार समापन हुआ। आरएस बाली ने बच्चों के साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया और स्कूलों के लिए ₹2.5 करोड़, धलूं स्कूल के लिए ₹5 लाख, कबड्डी मैट व दो सोलर लाइटों की घोषणा की।

Kangra: दौलतपुर ITI में नौकरी का बड़ा मौका, अशोक लीलैंड के इंटरव्यू में पहले दिन 1,000 युवाओं ने कराया पंजीकरण; 800 के इंटरव्यू पूरे

राजकीय आईटीआई दौलतपुर में अशोक लीलैंड यूएई एलएलसी के दो दिवसीय इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन करीब 1,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि 800 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पूरे हो गए।