Kangra: शाहपुर के युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन रिलीज, “यात्रा मणिमहेश कैलाश” में दिखी हिमाचल की आस्था और शिव भक्ति की झलक

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर निवासी युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन “यात्रा मणिमहेश कैलाश” रिलीज हो गया है। भगवान भोलेनाथ और पवित्र मणिमहेश कैलाश यात्रा को समर्पित यह भजन उनके आधिकारिक चैनल नवनिशा रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया गया। भजन के जरिए श्रद्धालुओं के बीच आध्यात्मिक भाव और भक्ति का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

“यात्रा मणिमहेश कैलाश” में मणिमहेश यात्रा की आस्था, भगवान शिव के प्रति भक्ति और हिमाचल की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। भजन का म्यूजिक सावन सहजायदा ने तैयार किया है, जबकि इसका वीडियो शाहपुर सिनेमा की ओर से तैयार किया गया है।

भजन के विमोचन के अवसर पर प्रिंसिपल रविन्द्र सिंह वज़ीर, मैडम मधु थापा, अरुण कौशल, हिमाचली लोकगायक तुषार वशिष्ट और शाहपुर सिनेमा के मालिक विनय कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने युवा गायक नवीन वशिष्ट को नए भजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगीत के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का यह सराहनीय प्रयास है। अतिथियों ने उम्मीद जताई कि “यात्रा मणिमहेश कैलाश” भजन श्रद्धालुओं के साथ-साथ संगीत प्रेमियों को भी खूब पसंद आएगा।

नवीन वशिष्ट ने भजन से जुड़े सभी सहयोगियों, कलाकारों और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि “यात्रा मणिमहेश कैलाश” भगवान शिव के चरणों में समर्पित उनका एक छोटा सा प्रयास है।

Watch 👇

https://youtu.be/yr2Q1lL91IA

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 12 सितंबर को यहां 8 घंटे बंद रहेगी बिजली, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; जानें किन इलाकों में...

धर्मशाला के मंदल और आसपास के क्षेत्रों में 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पुरानी विद्युत लाइनों को नई लाइनों में बदलने और रख-रखाव के चलते यह कटौती की जाएगी।

Kangra: शाहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार, 2.52 करोड़ से बनेगा PHC सिहवाँ का नया भवन; एक माह में नए भवन में शिफ्ट...

शाहपुर के सिहवाँ में 2.52 करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी का नया भवन बनेगा। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिलान्यास किया। वहीं सिविल अस्पताल शाहपुर को एक माह में नए भवन में शिफ्ट करने की जानकारी दी गई।

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।

Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल...

शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक 99 लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।