Kangra: 77वें वन महोत्सव में हिमाचल के उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया पौधारोपण, बोले- आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाएं हरियाली

Date:

--Advertisement--

9 सितंबर, लंज (लपियाना)। लपियाना में 77वें वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सरकार के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने लोगों से पेड़ लगाने और प्रकृति को बचाने का संदेश देते हुए कहा कि हमें प्रकृति के साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिल सके।

इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पंचायतों का समग्र विकास किया जा रहा है और सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने लोगों की सड़क और सामुदायिक भवन से जुड़ी मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांवों में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया गया है।

इससे पहले डीएफओ अमित शर्मा ने वन विभाग की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को पेड़ों से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी को जरूरी बताया।

कार्यक्रम के दौरान चंगर कांग्रेस से सुरजन सिंह और पूर्व प्रधान हेमराज ने भी संबोधित किया। उन्होंने उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की ओर से क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के प्रयासों से उनकी पंचायत में सोलर प्रोजेक्ट स्थापित हुआ है, जिससे पंचायत को लगातार बड़ा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया के साथ एसडीएम पूजा अधिकारी, डीएफओ अमित शर्मा, आरओ सुमित शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, चंगर कांग्रेस से सुरेश पटाकु, सुरजन सिंह, संजय कुमार और बुद्धी सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान पिंकी देवी, प्रधान सरिता देवी, रेणु बाला, रविंदर कुमार, ओंकार, दर्शन, सुरिन्दर, विभिन्न उपप्रधान, पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

Kangra: हिमालय दिवस 2026 पर CUHP शाहपुर में दिखा पर्यावरण संरक्षण का जुनून, 70 से ज्यादा विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

हिमालय दिवस 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर परिसर में स्वच्छता अभियान, क्विज, डिक्लेमेशन, पोस्टर और स्किट प्रतियोगिताओं के साथ विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए। 70 से अधिक विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।