सिरमौर में घर के आंगन के पास खेलते-खेलते अचानक गायब हुई 5 साल की आर्या, नाले किनारे मिले जूते; पुलिस और ग्रामीणों ने तेज किया सर्च ऑपरेशन

Date:

--Advertisement--

सिरमौर। जिले के संगड़ाह उपमंडल की ग्राम पंचायत लानाचेता के घेवना गांव से 5 वर्षीय मासूम बच्ची के अचानक लापता होने का चिंताजनक मामला सामने आया है। बच्ची रविवार शाम से लापता है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस और ग्रामीण बच्ची की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं।

घर के पास खेल रही थी मासूम, अचानक हुई लापता

प्राप्त जानकारी के अनुसार घेवना गांव निवासी विपिन कुमार की 5 वर्षीय बेटी आर्या रविवार शाम करीब 4 बजे अपने घर के आंगन के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक आंखों से ओझल हो गई। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आसपास नहीं देखा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।

काफी खोजबीन के बावजूद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रविवार देर रात तक ग्रामीण जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में बच्ची को तलाशते रहे।

नाले किनारे मिले बच्ची के जूते

सोमवार सुबह पुलिस को घटना की आधिकारिक सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संगड़ाह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाशी अभियान तेज कर दिया। इसी दौरान टीम को घर से कुछ दूरी पर बहने वाले एक नाले के किनारे बच्ची के जूते पड़े हुए मिले।

जूते मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने नाले और उसके आसपास के रास्तों के साथ घने जंगल में भी विशेष रूप से तलाशी शुरू कर दी है। सभी संभावित स्थानों को खंगाला जा रहा है।

112 पर सूचना देने की अपील

संगड़ाह के डीएसपी मंगतराम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची की तलाश लगातार जारी है। घर से थोड़ी दूरी पर स्थित नाले के समीप बच्ची के जूते बरामद हुए हैं। पुलिस की टीमें ग्रामीणों के साथ मिलकर सभी संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन कर रही हैं।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को 5 वर्षीय आर्या के बारे में कोई सुराग या जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या पुलिस थाना संगड़ाह को सूचित करें। बच्ची के अचानक लापता होने से पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, पिस्तौल की नोक पर ले जाकर बेरहमी से पीटने का दावा; सिर...

जसूर सब्जी मंडी में 19 वर्षीय युवक के कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि हथियार के बल पर युवक को ले जाकर पीटा गया और उसके सिर के बाल व भौंहें काट दी गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, अफीम बेचने वाले नाई की 1.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क; 2026 में अब तक 8 करोड़...

शिमला पुलिस ने ठियोग में अफीम तस्करी के आरोपी की 1.64 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस के अनुसार आरोपी की संपत्तियां उसकी वैध आय से मेल नहीं खाती थीं। वर्ष 2026 में अब तक 12 एनडीपीएस मामलों में 8 करोड़ से अधिक की संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है।

Himachal: बाथरूम के वेंटिलेटर पर रखा था मोबाइल, नहाते समय महिला की वीडियो बनाने का आरोप; 7.51 सेकेंड की रिकॉर्डिंग मिलने से मचा हड़कंप

मंडी के धर्मपुर क्षेत्र में महिला ने पड़ोसी युवक पर बाथरूम के वेंटिलेटर पर मोबाइल रखकर नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। मोबाइल की गैलरी में 7.51 सेकेंड की वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: हारचक्कियां में अंडर-19 छात्रा खेल प्रतियोगिता का आगाज, 17 स्कूलों की 150 बेटियां मैदान में; केवल सिंह पठानिया बोले- प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर...

हारचक्कियां में तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 17 विद्यालयों की करीब 150 छात्राएं विभिन्न खेलों में भाग ले रही हैं। केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।