Kangra: कांगड़ा में किशोरियों को मिला आत्मविश्वास का नया पाठ, 5 विकास खंडों की 24 बेटियों ने सीखे Communication और Interview Skills के गुर

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 6 सितंबर 2026। किशोरियों में आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देने के लिए जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। आगाज़ कार्यक्रम के तहत यह कार्यशाला कांगड़ा ब्लॉक कार्यालय में Communication एवं Interview Skills विषय पर आयोजित हुई। इसमें जिला कांगड़ा के पांच विकास खंडों कांगड़ा, रैत, नगरोटा बगवां, धर्मशाला और नगरोटा सूरियां से 24 किशोरियों ने भाग लिया।

आत्मविश्वास और खुलकर बात रखने पर रहा फोकस

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास, सकारात्मक व्यक्तित्व और सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने के लिए तैयार करना था। इसके साथ ही उन्हें इंटरव्यू की तैयारी से जुड़ी जरूरी जानकारी और व्यावहारिक कौशल भी सिखाए गए।

खेल और रोल प्ले के जरिए सिखाए संवाद के गुर

कार्यशाला में किशोरियों के लिए विभिन्न खेल, परिचयात्मक गतिविधियां, समूह चर्चा, रोल प्ले, प्रश्न-उत्तर, कहानी निर्माण और प्रस्तुतीकरण जैसी गतिविधियां करवाई गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से किशोरियों ने Verbal और Non-Verbal Communication, Body Language, Eye Contact, Listening Skills, Presentation Skills और Teamwork के बारे में सीखा।

इंटरव्यू की तैयारी से लेकर Resume तक की जानकारी

इंटरव्यू स्किल्स सत्र में किशोरियों को इंटरव्यू से पहले की तैयारी के बारे में बताया गया। उन्हें संस्था और जॉब से जुड़ी जानकारी जुटाने, Resume को समझने और संभावित सवालों की तैयारी करने के बारे में जानकारी दी गई। इंटरव्यू के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखने, उचित Body Language, Eye Contact और सकारात्मक व्यवहार रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

अपनी खूबियों और सुधार के क्षेत्रों को पहचाना

कार्यशाला के दौरान किशोरियों ने अपनी व्यक्तिगत खूबियों के साथ उन क्षेत्रों पर भी चर्चा की, जिनमें वे आगे सुधार करना चाहती हैं। उन्होंने Overthinking कम करने, खुलकर बोलने, Leadership Skills विकसित करने, घबराहट और गुस्सा कम करने तथा नई चीजें सीखने में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे बदलावों की पहचान की।

भविष्य के अवसरों के लिए मिली महत्वपूर्ण सीख

कार्यशाला के माध्यम से किशोरियों में आत्मविश्वास, Communication, Public Speaking, Teamwork, Listening और Presentation Skills को बढ़ावा मिला। साथ ही, उन्होंने अपनी strengths और सुधार के क्षेत्रों को पहचानते हुए भविष्य में शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के अवसरों के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण सीख हासिल की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास रंग, BBA छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का जीता दिल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के BBA विभाग में शिक्षक दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, मनोरंजक खेल और भावपूर्ण संदेशों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।