Kangra: हारचक्कियां में अंडर-19 छात्रा खेल प्रतियोगिता का आगाज, 17 स्कूलों की 150 बेटियां मैदान में; केवल सिंह पठानिया बोले- प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 6 सितंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देकर उनकी प्रतिभा को निखारना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। यह बात उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हारचक्कियां में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही।

17 विद्यालयों की करीब 150 छात्राएं ले रही हैं भाग

केवल सिंह पठानिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और विभिन्न विद्यालयों से आई खिलाड़ी छात्राओं से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में 17 विद्यालयों की लगभग 150 छात्राएं विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रही हैं।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा अपनी क्षमता दिखाने का मौका

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के लिए महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करवाता है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मार्गदर्शन, बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की है।

पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के संघर्ष और उपलब्धियों को उचित सम्मान दे रही है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है।

ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं की 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं की 1 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई है।

एशियाई खेलों में भी बढ़ी पुरस्कार राशि

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि एशियाई खेलों और पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं की 30 लाख से बढ़ाकर 2.50 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि 20 लाख से बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें उच्च स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

हार-जीत से ज्यादा जरूरी खेल भावना और निरंतर प्रयास

उपमुख्य सचेतक ने कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और लगातार प्रयास करना है। आज प्रतियोगिता में भाग ले रहीं यही युवा खिलाड़ी भविष्य में जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, आयोजकों और सहयोगी स्टाफ को बधाई दी तथा सभी खिलाड़ी छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर अध्यक्ष चंगर कांग्रेस कमेटी सुरजन सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, उपाध्यक्ष चंगर कांग्रेस कमेटी त्रिलोक गुलेरिया, जोगिंदर पाल सिंह, जिला परिषद सदस्य मीना राणा, प्रधान हारचक्कियां शैलेन्द्र सिंह, उपप्रधान संजीव कुमार, उपनिदेशक माध्यमिक विद्यालय शिक्षा अजय सम्भ्याल, नायब तहसीलदार संजय शर्मा, खंड विकास अधिकारी रैत योंगिन्द्र सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग नीरज जस्वाल, जल शक्ति विभाग के अमित डोगरा, विद्युत बोर्ड के अमित शर्मा, पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हारचक्कियां की प्रधानाचार्य अनुपमा अनदोत्रा सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, सेवादल अध्यक्ष चंगर कांग्रेस अमर सिंह, विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापक एवं शारीरिक शिक्षक, खिलाड़ी छात्राएं, विद्यार्थी, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में किशोरियों को मिला आत्मविश्वास का नया पाठ, 5 विकास खंडों की 24 बेटियों ने सीखे Communication और Interview Skills के गुर

कांगड़ा में जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट के आगाज़ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। पांच विकास खंडों की 24 किशोरियों ने Communication, Public Speaking, Teamwork और Interview Skills का प्रशिक्षण लिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास रंग, BBA छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का जीता दिल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के BBA विभाग में शिक्षक दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, मनोरंजक खेल और भावपूर्ण संदेशों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।