नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 65 साल की महिला की एक साथ दो बड़ी सर्जरी, रोबोटिक तकनीक से हुआ हिमाचल का पहला ऐसा ऑपरेशन

Date:

--Advertisement--

नेरचौक: श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक ने हिमाचल प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के स्त्री रोग और सर्जरी विभाग ने प्रदेश की पहली ऐसी संयुक्त रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की है, जिसमें 65 वर्षीय महिला के पित्ताशय की पथरी के साथ गर्भाशय और अंडाशय की रसौली का एक ही चरण में ऑपरेशन किया गया। हिमाचल के किसी भी सरकारी या निजी स्वास्थ्य संस्थान में अपनी तरह का यह पहला और अनोखा मामला बताया गया है।

चंडीगढ़ के अस्पतालों ने उम्र और जोखिम के कारण खड़े कर दिए थे हाथ

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय महिला जिला मंडी के त्रिफालघाट की रहने वाली हैं और लंबे समय से इन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। इससे पहले वह ईसीएचएस के माध्यम से चंडीगढ़ में इलाज करवा रही थीं। हालांकि, अधिक उम्र और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण वहां के चिकित्सकों ने इस दोहरी सर्जरी का जोखिम उठाने से इंकार कर दिया था।

इसी दौरान महिला ने समाचार पत्रों के माध्यम से नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी की सुविधा के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उम्मीद लेकर वह सीधे नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचीं, जहां विशेषज्ञों ने उनकी स्थिति का आकलन कर सर्जरी की तैयारी शुरू की।

विशेषज्ञों के समन्वय से मिली सफलता

अस्पताल पहुंचने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. केशव बेनीपाल ने महिला की स्वास्थ्य स्थिति का गहनता से आकलन किया। इसके बाद शल्य चिकित्सा और निश्चेतना विभाग के विशेषज्ञों के साथ समन्वय कर इस जटिल ऑपरेशन की पूरी योजना तैयार की गई।

चुनौतीपूर्ण सर्जरी को स्त्री रोग विभाग के डॉ. नलनीश शर्मा और डॉ. केशव बेनीपाल, सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ दल तथा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. जसा की संयुक्त टीम ने अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक की मदद से सफलतापूर्वक पूरा किया।

रोबोटिक तकनीक की सटीकता के चलते इतनी बड़ी और दोहरी सर्जरी के बावजूद महिला के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

प्राचार्य ने थपथपाई मेडिकल टीम की पीठ

इस अभूतपूर्व सफलता पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने पूरी मेडिकल टीम की सराहना की। टीम को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि चिकित्सकों की उत्कृष्ट कार्यकुशलता, तकनीकी दक्षता और मरीजों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ही विश्वस्तरीय रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होना प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत है। इस सफल सर्जरी ने यह भी साबित किया है कि अब हिमाचल के मरीजों को जटिल ऑपरेशनों के लिए बाहरी राज्यों के बड़े अस्पतालों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; 30 सितंबर तक करें आवेदन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के 100 साल पूरे होने पर बड़ा ऐलान, लकी ड्रॉ में मिलेंगे 100 इनाम; जुटी राशि से जरूरतमंदों की होगी मदद

शाहपुर बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था और फोरलेन की सर्विस लेन पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। शनिवार से गलत पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होगी, जबकि व्यापार मंडल ने कनेक्टिविटी, जल निकासी और व्यापारिक हितों से जुड़ी मांगें उठाईं। बाजार की स्ट्रीट लाइटें भी चालू कर दी गई हैं।

Kangra: कांगड़ा में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूटी सवारों से 706 ग्राम चरस बरामद; 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 17 वर्षीय CCL संरक्षण...

कांगड़ा के बैजनाथ में पुलिस ने NH के पास चेकिंग के दौरान TVS स्कूटी सवार दो व्यक्तियों से 706 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि 17 वर्षीय CCL को नियमानुसार संरक्षण में लिया है।

Kangra: शाहपुर बाजार में ट्रैफिक और अतिक्रमण पर बड़ी बैठक, सोमवार से कटेंगे चालान; SDM के सामने व्यापार मंडल ने रखीं 3 अहम मांगें,...

शाहपुर बाजार में ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। व्यापार मंडल ने NH कनेक्टिविटी, जल निकासी और व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दे उठाए। वहीं बाजार की स्ट्रीट लाइटें चालू कर दी गई हैं।