नूरपुर: छतरोली पंचायत में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि पौधा लगाना केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी जरूरी है।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की गई। हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


