Home हिमाचल काँगडा धर्मशाला में 5 सितंबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों...

धर्मशाला में 5 सितंबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नहीं आएगी सप्लाई

0
3

धर्मशाला, 3 सितंबर: धर्मशाला के कई क्षेत्रों में 5 सितंबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के चलते 11 केवी धर्मशाला फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

विद्युत उप-मंडल-2 के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 सितंबर को 11 केवी धर्मशाला फीडर के तहत भटेड, शीला, पासू, अप्पर मनेड, कनेड, हरनेड, लोअर सुक्कड़ और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह बिजली कटौती विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के लिए की जा रही है। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील की है। मौसम खराब होने की स्थिति में निर्धारित रख-रखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!