Kangra: शाहपुर में भाजपा का 2027 के लिए बड़ा प्लान, युवा और मातृशक्ति को साथ जोड़कर गांव-गांव जनसंवाद का ऐलान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति और मातृशक्ति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता से लगातार संवाद स्थापित करने का संकल्प लिया गया। बैठक में जनहित के मुद्दों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों, नशे की बढ़ती समस्या तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियों की जमीनी स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शाहपुर विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में हर माह युवा एवं मातृशक्ति की बैठक आयोजित की जाएगी। आगामी बैठक चंगर क्षेत्र में आयोजित होगी। इन बैठकों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के साथ गांव-गांव और घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से युवाओं, महिलाओं, किसानों और आमजन के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। युवाओं को कौशल विकास, स्टार्टअप, स्वरोजगार, शिक्षा और रोजगार से जुड़े अवसरों की जानकारी देने के साथ मातृशक्ति को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की बात कही गई।

वक्ताओं ने कहा कि सरकारी योजना तभी सार्थक होती है, जब उसका लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से युवा और महिला कार्यकर्ता गांव-गांव तथा घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे।

कांग्रेस की 10 चुनावी गारंटियों पर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी

बैठक में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियों को लेकर भी सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जनता के सामने कई महत्वपूर्ण गारंटियां रखी थीं। इनमें पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह देने, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने और युवाओं को 5 लाख रोजगार देने की गारंटी शामिल थी।

इसके अलावा बागवानों को फलों की कीमत तय करने का अधिकार देने, युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड, मोबाइल क्लीनिक के माध्यम से गांव-गांव मुफ्त इलाज, हर विधानसभा क्षेत्र में चार अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने, पशुपालकों से प्रतिदिन 10 लीटर दूध खरीदने तथा 2 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदने की गारंटी का भी उल्लेख किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए इन वादों की जमीनी स्थिति को लेकर सरकार को जनता के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि रोजगार, अवसर, कौशल और आत्मनिर्भर भविष्य चाहता है। इन मुद्दों को लेकर शाहपुर में जनजागरण अभियान चलाकर जनता को चुनावी वादों की वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया जाएगा।

नशे की बढ़ती समस्या पर जताई चिंता

बैठक में हिमाचल प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या पर भी गंभीर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि नशा समाज और परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसे रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता के साथ प्रभावी प्रशासनिक कार्रवाई की जरूरत है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को नशे से दूर रखने और परिवारों तथा समाज को जागरूक करने के लिए भी व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

स्थानीय समस्याओं पर हर माह जनता से होगा संवाद

बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास कार्यों और अन्य स्थानीय जनसमस्याओं पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याएं केवल चुनाव के समय नहीं उठाई जाएंगी। प्रत्येक माह अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और जनहित के मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।

2027 में युवा और मातृशक्ति की निर्णायक भूमिका का दावा

बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने युवा शक्ति और मातृशक्ति को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा घर-घर जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि 2027 में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने के संकल्प में शाहपुर का युवा और मातृशक्ति निर्णायक भूमिका निभाएगा।

बैठक में प्रणव शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश आईटी संयोजक; अरविंद सिंह चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी; विजय चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिला कांगड़ा अध्यक्ष; श्रेय अवस्थी, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक; राजेश, प्रदेश ओबीसी मोर्चा मीडिया प्रभारी; जसविंदर चौधरी, मंडल महामंत्री लदवाड़ा; ओम शर्मा, एसटी मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी; सुनील नारू, युवा मोर्चा जिला कांगड़ा आईटी संयोजक; सुमित चौधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश आईटी संयोजक; योगेश धीमान, मंडल सचिव; सुमित धीमान, मंडल आईटी संयोजक; गणेश, जिला आईटी सह संयोजक; रजनी जी, अरुणा जी, सरला जी, निशा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारी सदस्य; मोनिका, सुनील नारू, युवा मोर्चा जिला आईटी संयोजक; सुमित चौधरी, ओबीसी मोर्चा आईटी संयोजक; साहिल चौधरी प्रथम काशवाल, पारस चौधरी, अभिनन्दन चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा, मातृशक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के आयोजकों ने कहा कि युवा शक्ति जाग चुकी है और अब जनजागरण को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इस अभियान को जनसंवाद से जनजागरण और जनजागरण से परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक केवल सिंह पठानिया ने की ज्योति प्रज्वलित; साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया आत्मा-परमात्मा के मिलन में...

शाहपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह का आध्यात्मिक अर्थ समझाया। उन्होंने गुरु को आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम बताते हुए नारी सम्मान, जागरूकता और ‘संतुलन’ प्रकल्प की जानकारी दी।

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।

शिमला IGMC में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, 29 अगस्त को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

शिमला के IGMC में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय बिलासपुर निवासी मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज 13 अगस्त को भर्ती हुआ था और 29 अगस्त को उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।