NEET में सफलता के बाद शिखा शर्मा को IGMC शिमला में MBBS सीट, नगरोटा बगवां की खरठ पंचायत का बढ़ाया मान

Date:

--Advertisement--

बाबा बड़ोह, नगरोटा बगवां, कांगड़ा। जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां के बाबा बड़ोह क्षेत्र की खरठ पंचायत की होनहार बेटी शिखा शर्मा ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में MBBS में प्रवेश हासिल किया है। शिखा ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।

शिखा शर्मा की सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने अपने माता-पिता और परिजनों को गर्व का अवसर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से खरठ पंचायत और नगरोटा बगवां क्षेत्र का मान भी बढ़ा है।

शिखा की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि शिखा आगे भी इसी मेहनत और लगन के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी और भविष्य में समाज की सेवा करेंगी।

शिखा शर्मा की इस उपलब्धि पर हिमाचल मेंटोर परिवार की ओर से भी उन्हें, उनकी माता रिचा शर्मा और पिता सन्जू शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।

शिमला IGMC में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, 29 अगस्त को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

शिमला के IGMC में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय बिलासपुर निवासी मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज 13 अगस्त को भर्ती हुआ था और 29 अगस्त को उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

नेरवा के हडेऊ नाला में ऑल्टो कार खाई में गिरी, महिला की मौके पर मौत; चार घायल, कुछ IGMC रेफर

नेरवा के हडेऊ नाला के पास रविवार को ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में हिराह गांव की नीतू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।