चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के कई गांवों में इन दिनों जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। पंचायत के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में भालू को बार-बार देखे जाने की सूचना है। खेतों में काम करने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा चिंता सता रही है। भालू के खेतों और घरों के आसपास घूमने से ग्रामीणों को हर समय किसी अप्रिय घटना का डर बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों खेतों में मक्की की फसल पककर तैयार हो रही है। मक्की खाने के लिए भालू जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों और खेतों का रुख कर रहा है। इससे किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, मानसून के कारण खेतों में घास काफी बढ़ गई है, जिसके बीच भालू आसानी से छिप सकता है। गांव की महिलाओं को मवेशियों के लिए रोजाना खेतों से घास काटने जाना पड़ता है, लेकिन भालू की मौजूदगी के कारण वे डर के माहौल में यह काम करने को मजबूर हैं।

सुबह के समय स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और ड्यूटी पर जाने वाले सरकारी व निजी कर्मचारियों को भी रास्ते में भालू के सामने आने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि भालू की लगातार आवाजाही के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग अकेले खेतों या रास्तों पर जाने से भी घबरा रहे हैं।

वन विभाग से पिंजरा लगाकर भालू को पकड़ने की मांग

भालू की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए स्थानीय निवासी प्रकाश चंद, रवि कुमार, नंद लाल, अशोक कुमार, सुनील, सोनू और राकेश सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग डल्हौजी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आग्रह किया है कि किसी व्यक्ति, महिला या बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना होने से पहले वन विभाग पिंजरा लगाकर भालू को पकड़े और उसे किसी दूर घने जंगल में छोड़े।

ग्रामीणों का कहना है कि भालू की लगातार मौजूदगी को देखते हुए समय रहते कदम उठाना जरूरी है। यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़ी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।