UGC-NET और HP SET दोनों में सफलता, रोहड़ू की आरुषि चौहान ने एक ही साल में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Date:

--Advertisement--

रोहड़ू के छुपाड़ी गांव की बेटी आरुषि चौहान ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर UGC-NET जून 2026 और HP SET-2026 दोनों प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजनीति विज्ञान विषय में मिली इस दोहरी सफलता के बाद आरुषि असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की दिशा में आगे बढ़ने के साथ पीएचडी में प्रवेश के लिए भी पात्र हो गई हैं।

आरुषि चौहान ने UGC-NET जून 2026 में 300 में से 202 अंक हासिल किए और 97.874825 पर्सेंटाइल प्राप्त की। इस सफलता के साथ उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता मिली है। वहीं, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित HP SET-2026 में भी उन्होंने राजनीति विज्ञान विषय में सफलता हासिल की और प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता अर्जित की।

एक ही वर्ष में दो प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल करना आरुषि की प्रतिभा, अनुशासन और वर्षों की मेहनत का परिणाम है। पहाड़ों की गोद में बसे छुपाड़ी गांव से निकलकर आरुषि ने यह उपलब्धि हासिल कर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

आरुषि चौहान, कला चौहान एवं गुलाट राम चौहान की पुत्री हैं। बेटी की इस दोहरी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं छुपाड़ी गांव सहित पूरे रोहड़ू क्षेत्र में भी उनकी उपलब्धि को लेकर गर्व और प्रसन्नता है।

आरुषि की सफलता उन युवाओं और बेटियों के लिए भी प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं। उनकी उपलब्धि बताती है कि लगातार मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।

छुपाड़ी गांव की इस बेटी ने अपनी उपलब्धि से माता-पिता और परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और रोहड़ू क्षेत्र का मान बढ़ाया है। आरुषि चौहान अब क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों, गांववासियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।