Kangra: RGGEC नगरोटा बगवां में 37 विद्यार्थियों ने सीखी स्टार्टअप की बारीकियां, तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां, 27 अगस्त। राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (आरजीजीईसी), नगरोटा बगवां में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ऑफ-कैंपस और आरजीजीईसी के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। कार्यशाला में एमबीए, बीटेक ईसीई और बीटेक ईईई के कुल 37 विद्यार्थियों ने भागीदारी की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आरजीजीईसी के निदेशक प्रो. दीपक बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें रचनात्मक और हैंड्स-ऑन कार्यशालाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक जीवन की चुनौतियों को समझना और उनके समाधान तलाशना भी जरूरी है। इसके लिए विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव हासिल करना चाहिए।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्टार्टअप और व्यवसाय से जुड़े विभिन्न बुनियादी पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में उद्यमी सोच विकसित करने, समस्याओं की पहचान करने, गो-टू-मार्केट रणनीति, स्टार्टअप ऑपरेशंस, टीम बिल्डिंग और प्रभावी पिचिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। हैंड्स-ऑन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक और व्यावसायिक रूप देने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

प्रो. दीपक बंसल ने कहा कि विद्यार्थियों के नवोन्मेषी विचारों को भविष्य में रूरल इनक्यूबेशन सेंटर्स और अन्य स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है।

कार्यक्रम में डॉ. अजनेश सिंह, डॉ. महेश, असिस्टेंट प्रो. सुनीत भरमौरिया और असिस्टेंट प्रो. ऋषभ टैगोर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सितंबर में कांगड़ा-चंबा के इन इलाकों में होंगे सरकारी सर्वे, रोजगार से लेकर आय और प्रवासन तक जुटाए जाएंगे आंकड़े

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय धर्मशाला सितंबर में कांगड़ा और चंबा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभिन्न सर्वेक्षण करेगा। रोजगार, बेरोजगारी, प्रवासन, घरेलू आय, ऋण-निवेश और असंगठित क्षेत्र के उद्यमों से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे।

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय में बीबीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की फ्रेशर्स पार्टी ‘उमंग’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ...

रैत के द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय में बीबीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी ‘उमंग’ आयोजित हुई। सूर्यांश, सारांश, मन्नत और शिवानी ने मिस्टर और मिस फ्रेशर का खिताब जीता।

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने सुनाया भक्त प्रह्लाद का प्रसंग, अटूट भक्ति और मां के संस्कारों का बताया...

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती ने भक्त प्रह्लाद के प्रसंग के माध्यम से अटूट भक्ति, ईश्वर में विश्वास और बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देने का महत्व बताया।