सितंबर में कांगड़ा-चंबा के इन इलाकों में होंगे सरकारी सर्वे, रोजगार से लेकर आय और प्रवासन तक जुटाए जाएंगे आंकड़े

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 27 अगस्त। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, उप क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला की ओर से सितंबर माह में जिला कांगड़ा और चंबा में विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षणों का आयोजन किया जाएगा। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से नियमित रूप से किए जाने वाले इन सर्वेक्षणों के जरिए जुटाए गए आंकड़े नीति निर्माण, विकास योजनाओं के मूल्यांकन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव का आकलन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सहायक निदेशक, उप क्षेत्रीय कार्यालय, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय धर्मशाला ने बताया कि सितंबर के दौरान प्रशिक्षित अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से दोनों जिलों में सर्वेक्षण का क्षेत्रीय कार्य किया जाएगा। आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार एवं बेरोजगारी की स्थिति का अनुमान लगाने के लिए कुल 20 समूहों को शामिल किया गया है। इनमें जिला कांगड़ा के तुल्ली, तियारा, ठाकुरद्वारा, हार, महेन्द्रू, लरहुन खास, चैहात और बिआरा गांव तथा जिला चंबा के सगलोगा, कंठा, तीसा और पंजसेई गांव शामिल हैं। इसके अलावा धर्मशाला, कांगड़ा, चंबा और डलहौजी नगरों में भी सर्वेक्षण किया जाएगा।

प्रवासन सर्वेक्षण के माध्यम से रोजगार, शिक्षा, विवाह और बेहतर जीवन की तलाश में होने वाले प्रवासन के कारणों तथा इसके सामाजिक और आर्थिक प्रभावों का आकलन किया जाएगा। इस सर्वेक्षण के लिए जिला चंबा के भरारा और मंधरार गांव तथा डलहौजी नगर को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण के तहत लोगों की जीवन-यापन की स्थिति और आय के वितरण से जुड़ी जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसके लिए पालमपुर नगर और जिला चंबा के मंजधार गांव को चयनित किया गया है।

इसी तरह अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण तथा स्थिति आकलन सर्वेक्षण के तहत ऋण और निवेश की स्थिति के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की भूमि, कृषि और पशुपालन से संबंधित स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके लिए जिला कांगड़ा के ओल्हारी और नौशेहरा गांव तथा चंबा नगर को प्रतिदर्श के रूप में शामिल किया गया है।

असंगठित क्षेत्र के उद्यमों के सर्वेक्षण के दौरान विनिर्माण, व्यापार और अन्य सेवाओं से जुड़े असंगठित उद्यमों में रोजगार, वेतन, लाभ-हानि और बकाया ऋण से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए कांगड़ा के बाह, चंबा के सरोल तथा धर्मशाला और ज्वालामुखी नगर को प्रतिदर्श के रूप में चयनित किया गया है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने नागरिकों और संबंधित उद्यमों से अपील की है कि सर्वेक्षण के दौरान सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध करवाकर सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करें। कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सर्वेक्षण के दौरान एकत्र की जाने वाली सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: RGGEC नगरोटा बगवां में 37 विद्यार्थियों ने सीखी स्टार्टअप की बारीकियां, तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

आरजीजीईसी नगरोटा बगवां में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमबीए, बीटेक ईसीई और बीटेक ईईई के 37 विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, बिजनेस और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं।

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय में बीबीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की फ्रेशर्स पार्टी ‘उमंग’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ...

रैत के द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय में बीबीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी ‘उमंग’ आयोजित हुई। सूर्यांश, सारांश, मन्नत और शिवानी ने मिस्टर और मिस फ्रेशर का खिताब जीता।

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने सुनाया भक्त प्रह्लाद का प्रसंग, अटूट भक्ति और मां के संस्कारों का बताया...

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती ने भक्त प्रह्लाद के प्रसंग के माध्यम से अटूट भक्ति, ईश्वर में विश्वास और बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देने का महत्व बताया।

हिमाचल में रक्षाबंधन पर बड़ा ऐलान: सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, भाई-बहन मनाएंगे त्योहार; महिलाओं को HRTC बसों में फ्री सफर, जानें सरकार...

हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा की है कि महिलाओं के साथ अब पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी दी जाएगी। महिलाओं को HRTC बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।