कांगड़ा, 27 अगस्त 2026। कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना भवारना के अधिकार क्षेत्र में दो आरोपियों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रेलवे स्टेशन परौर के समीप वाहन नंबर HP-01M-6053 की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस (Cannabis) बरामद की गई।
मौके से दीप कुमार (32) निवासी मंडी और काली राम (28) निवासी मंडी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कांगड़ा पुलिस की ओर से नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस की CIA टीम की इस कार्रवाई को इसी अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


