Home हिमाचल काँगडा Kangra: रैत के द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय में बीबीए और बीकॉम प्रथम...

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय में बीबीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की फ्रेशर्स पार्टी ‘उमंग’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ मिस्टर-मिस फ्रेशर का चयन

0
12

रैत स्थित द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय में बीबीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी ‘उमंग’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक जीएस पठानिया और प्रधानाचार्य डॉ. परवीन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद नए छात्र-छात्राओं ने गायन और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

फ्रेशर पार्टी के दौरान मिस्टर और मिस फ्रेशर के चयन के लिए मॉडलिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने भारतीय और पश्चिमी परिधानों में मॉडलिंग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों का मन मोह लिया। बीबीए के सूर्यांश और बीकॉम के सारांश को मिस्टर फ्रेशर चुना गया, जबकि बीबीए की मन्नत और बीकॉम की शिवानी ने मिस फ्रेशर का खिताब हासिल किया।

इसके अलावा बीबीए के अक्षित को मिस्टर पर्सनालिटी, अंशिता को मिस पर्सनालिटी, जयन को मिस्टर बेस्ट वॉक और पायल को मिस बेस्ट वॉक का खिताब दिया गया। विजेताओं के नामों की घोषणा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर ने केक काटा। इसके बाद सभी विद्यार्थियों और उपस्थित सदस्यों ने प्रीति भोज में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य डॉ. परवीन शर्मा ने विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक जीएस पठानिया, प्रधानाचार्य डॉ. परवीन शर्मा, डीन ऑफ कॉलेज सहायक प्रोफेसर अनीता चंदेल, बीबीए विभागाध्यक्ष वितिका महाजन, बीकॉम विभागाध्यक्ष रजत सहित अध्यापक वर्ग से कुसुम, चन्दन, दीक्षा, साक्षी, खशबू, नवकिरण और नेहा उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में सहायक प्रोफेसर आरती और सहायक प्रोफेसर अनोज शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!