11 साल से फरार आरोपी पर मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंचकूला से Proclaimed Offender गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

मंडी। मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने 23 अगस्त 2026 को हरियाणा के पंचकूला स्थित राजीव कॉलोनी से एक Proclaimed Offender को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के संगरूर जिले निवासी वेद प्रकाश उर्फ जीवन लाल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को 7 सितंबर 2011 को मंडी के माननीय सत्र न्यायाधीश की अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था। यह कार्रवाई एफआईआर नंबर 06/2007 से जुड़े मामले में की गई थी। यह एफआईआर 2 जनवरी 2007 को दर्ज हुई थी और मामला पुलिस थाना सदर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत दर्ज किया गया था।

मामला पुराना होने के बावजूद मंडी पुलिस ने आरोपी की तलाश जारी रखी। पुलिस की पीओ सेल टीम ने लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को पंचकूला से गिरफ्तार किया। मंडी पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि कानून से बचने के लिए आरोपी कितने भी लंबे समय तक फरार रहे, पुलिस उसे तलाशने और न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने का प्रयास जारी रखती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, ब्लू स्टार में PMIS ट्रेनी-अप्रेंटिस की भर्ती; 12 से 14 अक्तूबर तक यहां होंगे इंटरव्यू

हिमाचल के युवाओं के लिए 100 पदों पर नौकरी का मौका है। काला अंब स्थित ब्लू स्टार लिमिटेड में PMIS ट्रेनी-अप्रेंटिस पदों के लिए 12 से 14 अक्तूबर तक कांगड़ा, नगरोटा बगवां और देहरा में इंटरव्यू होंगे।

हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, ब्लू स्टार में PMIS ट्रेनी-अप्रेंटिस की भर्ती; 12 से 14 अक्तूबर तक यहां होंगे इंटरव्यू

हिमाचल के युवाओं के लिए 100 पदों पर नौकरी का मौका है। काला अंब स्थित ब्लू स्टार लिमिटेड में PMIS ट्रेनी-अप्रेंटिस पदों के लिए 12 से 14 अक्तूबर तक कांगड़ा, नगरोटा बगवां और देहरा में इंटरव्यू होंगे।

Kangra: शाहपुर में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का सम्मान, भूतपूर्व अर्द्धसैनिक संगठन ने जताया आभार;...

शाहपुर में जिला कांगड़ा भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन ने अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का सम्मान कर आभार जताया। संगठन ने कार्यालय भवन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई।

तियारा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के परिवार से मिलकर जताई संवेदना

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तियारा पहुंचकर पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के शोक संतप्त परिवार से मिले। उन्होंने पुत्र सूर्यवीर सिंह और भाई अजय सिंह मनकोटिया से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।