हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। राज्य के कई जिलों में जमकर बारिश हुई, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में देखने को मिला। मंडी शहर में ड्रेनेज सिस्टम प्रभावित होने के कारण ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट तक पानी भर गया। देखते ही देखते गार्डन ने छोटे तालाब का रूप ले लिया, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार पानी की निकासी वाली नाली में भारी मात्रा में कचरा फंस गया था, जिससे पानी की निकासी बाधित हो गई। ड्रेनेज रुकने के कारण बारिश का पानी संकन गार्डन में जमा होता चला गया।

नगर निगम के कर्मियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला पानी

संकन गार्डन में जलभराव की सूचना मिलते ही नगर निगम मंडी की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए नाली में फंसा कचरा बाहर निकाला। करीब दो घंटे की लगातार मेहनत के बाद पानी की निकासी बहाल हो सकी। इसके बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

खतरे के निशान के करीब पहुंची सुकेती खड्ड, ब्यास नदी भी उफान पर

लगातार बारिश के कारण प्रदेश के नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। मंडी जिले में बहने वाली सुकेती खड्ड खतरे के निशान के बिल्कुल करीब पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश की प्रमुख ब्यास नदी के जलस्तर में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे प्रशासन के साथ-साथ नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

धर्मशाला और कांगड़ा में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम केंद्र शिमला की ओर से जारी बारिश के आंकड़ों के अनुसार रविवार को कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में धर्मशाला में 36.2 मिलीमीटर और कांगड़ा में 26.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा ऊना में 21.6, सोलन में 13.4, मंडी में 12.8, नाहन में 8.9, नेरी में 8 और सुंदरनगर में 3.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

27 अगस्त तक कोई बड़ा अलर्ट नहीं

लगातार बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को राहत दी है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार 24 से 27 अगस्त तक प्रदेश में कोई विशेष चेतावनी यानी येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।