Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

Date:

--Advertisement--

शाहपुर (कांगड़ा)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कांगड़ा के शाहपुर स्थित अभिनंदन मैरिज पैलेस में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 24 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा।

इस पावन अवसर पर श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी हरीशानंद जी ने क्षेत्रवासियों को संदेश देते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक ज्ञान का भंडार है। उन्होंने कहा कि प्रभु की पावन कथा मनुष्य के जीवन में व्याप्त अनेक प्रकार की व्यथाओं, चिंताओं और अशांति को दूर करने में मार्गदर्शक बन सकती है। आज के व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन में बाहरी सुख-सुविधाओं के साथ आंतरिक शांति की भी आवश्यकता है, जिसे आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का वाचन श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या भागवत भास्कर कथाव्यास साध्वी सुश्री भाग्यश्री भारती जी संत मंडली के साथ करेंगी। कथा के माध्यम से श्रीमद्भागवत में वर्णित भगवान की दिव्य लीलाओं, आदर्शों और आध्यात्मिक रहस्यों को सरल एवं जीवनोपयोगी रूप में श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

स्वामी हरीशानंद जी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सपरिवार सात दिवसीय कथा में पहुंचकर प्रभु की महिमा का श्रवण करें और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वयं कथा में आने के साथ अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इस पावन आयोजन में साथ लाने का आह्वान किया।

कथा प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगी। आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से इस आध्यात्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।