34 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर ने मायके में निगला जहरीला पदार्थ, मौत के बाद सास और ननद गिरफ्तार; पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत कबाड़ी में 34 वर्षीय विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नेहा अभिलाषी पुत्री रविकांत अभिलाषी निवासी कबाड़ी के रूप में हुई है। नेहा चंडीगढ़ के मोहाली स्थित एक निजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसकी सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को ही मायके लौटी थी नेहा

जानकारी के अनुसार नेहा मंगलवार को अपने ससुराल गई थी और शुक्रवार को ही वापस मायके लौटी थी। परिजनों के मुताबिक मायके पहुंचने के बाद वह सामान्य थी। इसी दौरान उसे किसी महिला का फोन आया। फोन पर बातचीत करने के बाद वह अपने कमरे में चली गई और कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को चामुंडा नंदिकेश्वर श्मशानघाट में नेहा का अंतिम संस्कार किया गया।

ससुराल पक्ष पर नौकरी छोड़ने के लिए दबाव और प्रताड़ना का आरोप

नेहा के पिता रविकांत अभिलाषी ने पुलिस को दी शिकायत में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि नेहा की शादी वर्ष 2024 में शाहपुर तहसील के चंदरूह मंझयार निवासी वागीश राज चौधरी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति वागीश राज, ससुर दिनेश राज, सास निर्मला देवी, ननद और नंदोई उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। पिता के अनुसार ससुराल वाले नेहा पर नौकरी छोड़कर घर का काम संभालने का दबाव बनाते थे और इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।

पढ़ाई में बेहद होनहार थी नेहा, नर्सिंग पर लिखी थीं 3 किताबें

पिता ने बताया कि नेहा बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होनहार थी। उसने एक निजी कॉलेज से एमएससी नर्सिंग एवं मेडिकल सर्जरी की डिग्री हासिल की थी और वर्तमान में मोहाली के एक निजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत थी। नेहा ने नर्सिंग विषय से संबंधित तीन किताबें भी लिखी थीं, जो अभी प्रकाशित होनी बाकी थीं।

पुलिस कर रही मामले के हर पहलू की जांच

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि मृतका का पति बेंगलुरु में नौकरी करता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र, पूरी हुई बड़ी मनोकामना

माता चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मनोकामना पूरी होने पर डेढ़ किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। विधि-विधान से पूजा के बाद परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।