ठियोग विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच और आरोपी गिरफ्तार; 21 अगस्त को हुई कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

ठियोग: ठियोग क्षेत्र में 15/16 अगस्त की रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना ठियोग में इस संबंध में अभियोग संख्या 117/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार 16/17 अगस्त की रात बाईपास ठियोग के समीप पिछली रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करने, उन्हें चोट पहुंचाने और वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप सामने आए थे। घटना के बाद पुलिस थाना ठियोग में धारा 115(2), 116, 191(2), 191(3), 190, 324(5), 351(3), 118(1), 118(2) और 126(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी विवाद से जुड़े अभियोग संख्या 115/2026 में पुलिस ने इससे पहले तीन आरोपियों विक्रान्त शर्मा, वंश शर्मा और किंशुक शर्मा को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गुलू स्थित Fun Campus के समीप वाहनों से पहुंचे लोगों को कथित रूप से धमकाने और हथियार होने की शिकायत सामने आई थी।

अभियोग संख्या 117/2026 में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ठियोग पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने सामान्य ठिकानों से दूर रहे। पुलिस थाना ठियोग की टीम ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता लेते हुए संभावित ठिकानों और उपलब्ध सूचनाओं का लगातार विश्लेषण किया।

लगातार किए गए समन्वित प्रयासों के बाद 21 अगस्त 2026 को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित वर्मा उर्फ वेक्टा (28), अंकुश वेक्टा (22), कपिल वर्मा (27), साहिल (24) और पंकज वर्मा (27), सभी निवासी ठियोग, जिला शिमला, के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि संवेदनशील मामलों में कानून के अनुसार निष्पक्ष और संयमित कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: वृद्धाश्रम में मिला जिंदगी का हमसफर, 63 साल की सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को करेंगे शादी

हिमाचल के बिलासपुर स्थित दयोली वृद्धाश्रम में 63 वर्षीय सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। जिंदगी के मुश्किल हालात में आश्रम पहुंचे दोनों बुजुर्गों को यहीं एक-दूसरे का साथ मिला। विवाह के बाद दोनों नालागढ़ के नए वृद्धाश्रम में रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के डड़म्ब की बेटी जेसमीन शर्मा ने चमकाया नाम, MSc बॉटनी में हासिल किया गोल्ड मेडल; अब PhD कर बनने का है...

शाहपुर तहसील के डड़म्ब गांव की जेसमीन शर्मा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में एमएससी बॉटनी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वह CSIR-IHBT पालमपुर में पीएचडी कर रही हैं और प्रोफेसर बनकर शोध को बढ़ावा देना चाहती हैं।

जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में पालकी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा इंग्लैंड का दूल्हा; नेहा ने विदेश में की है PhD

मंडी के करसोग में इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की नेहा चौहान से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जर्मनी में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने करसोग में सात फेरे लिए। नेहा ने जर्मनी से कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी की है।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर उठी बड़ी मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग; प्रतिमा स्थापित...

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर भाजपा किसान मोर्चा के आईटी संयोजक प्रणव शर्मा ने शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि निधन के करीब दो महीने बाद भी सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।