Mandi: जरूरतमंद महिला की मदद को फिर आगे आया प्रशासन, IndiaCares के सहयोग से मिले सिले हुए सूट और कंबल

Date:

--Advertisement--

मंडी, 20 अगस्त: सेवा और सहयोग की एक और पहल के तहत श्रीमती हुकमी देवी, पत्नी स्वर्गीय सुख राम, निवासी मोहल कोटलू, ग्राम पंचायत गलमा की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उन्हें दोबारा सिले हुए सूट उपलब्ध करवाए गए। यह सहायता IndiaCares के सहयोग से प्रदान की गई।

इसके साथ ही प्रशासन की ओर से हुकमी देवी को कंबल भी उपलब्ध करवाया गया। जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं को समझते हुए समय पर सहायता पहुंचाने की दिशा में यह पहल की गई है।

एसडीएम बल्ह, मंडी की ओर से कहा गया कि जरूरतमंद परिवारों की परिस्थितियों और आवश्यकताओं को समझकर समय पर सहयोग करना प्राथमिकता है। ऐसे छोटे प्रयास कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे लोगों के जीवन में राहत और खुशी ला सकते हैं।

इस अवसर पर IndiaCares के सहयोग के साथ प्रशासन की संवेदनशील पहल के लिए आभार व्यक्त किया गया। प्रशासन की ओर से जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के प्रयास जारी रखने की बात कही गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 22.63 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पलवाना फोरलेन रोड पर गाड़ी की तलाशी के दौरान 22.63 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने योल कैंट और मनाली से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मंडी में छह युवाओं की एक साथ उठीं अर्थियां, पांच नाबालिगों की मौत से लडभड़ोल में पसरा मातम; दूसरी ओर ब्यास नदी में गिरी...

मंडी के लडभड़ोल में भीषण सड़क हादसे में पांच नाबालिगों सहित छह युवाओं की मौत से छह परिवारों में मातम पसरा है। गुरुवार को सभी का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, धर्मपुर में कोठी पतन के पास एक कार ब्यास नदी में गिर गई, जिसमें दो लोग घायल हुए।

Kangra: पालमपुर में भाजयुमो की बड़ी बैठक, रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरा; जयराम ठाकुर ने दिया जनसंघर्ष तेज करने का संदेश

पालमपुर में भाजयुमो हिमाचल प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति बैठक में युवाओं के रोजगार, संगठन विस्तार और कांग्रेस सरकार की नीतियों पर चर्चा हुई। डॉ. सन्नी शुक्ला ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा, जबकि डॉ. राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का संदेश दिया।

हिमाचल BJP के सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रेय अवस्थी ने किया मेटा कैंपस का दौरा, डिजिटल दुनिया की बारीकियों को समझा

हिमाचल प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रेय अवस्थी ने गुरुग्राम स्थित मेटा कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स की कार्यप्रणाली और डिजिटल संचार की आधुनिक तकनीकों की जानकारी हासिल की।