Kangra: इंदौरा की बेटी ने रचा इतिहास, अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप से लौटीं मिली; घर पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

Date:

--Advertisement--

इंदौरा, 20 अगस्त: मलयेशिया के सेलांगोर में 8 से 16 अगस्त तक आयोजित अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी करने के बाद इंदौरा की बेटी मिली के घर लौटने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाली मिली का परिवार और क्षेत्रवासी उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

मिली के घर पहुंचकर विधायक मलेंद्र राजन की पत्नी अंजू वाला ने उन्हें सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। विधायक मलेंद्र राजन पार्टी के कार्यों के चलते इस समय लद्दाख दौरे पर हैं, जिसके चलते उनकी धर्मपत्नी ने उनके घर पहुंचकर खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया।

अंजू वाला ने कहा कि हिमाचल के कोर्फबाल इतिहास में भारतीय महिला टीम की कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी बनकर मिली ने पूरे प्रदेश और इंदौरा क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मिली की सफलता केवल क्षेत्र के लिए गर्व की बात नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मिली भविष्य में भी इसी तरह देश और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।

मिली के घर पहुंचने पर गांव और क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। परिवार के सदस्यों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। इस अवसर पर मिली के दादा बलदेव सिंह, दादी सुदेश देवी, पिता कंवर सिंह, माता जीवन ठाकुर, चाचा करण सिंह, चाची नीतू ठाकुर और भाई विराज ठाकुर सहित पूरा परिवार मौजूद रहा।

इस अवसर पर डीएसपी संजीव कुमार, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता कटोच, पूर्व उपप्रधान मनोहर सिंह, रणजीत पठानिया, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र पठानिया और नीरज सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

मिली की यह उपलब्धि इंदौरा के साथ-साथ पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय बनी है। भारतीय महिला टीम की अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में कप्तानी कर उन्होंने प्रदेश की खेल प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने की प्रेरणा मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।