Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा में दिन-रात जुटी जल शक्ति विभाग की टीम सम्मानित, केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। हाल ही में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी में क्लाउडबर्स्ट और भारी बारिश के कारण आई आपदा के दौरान विषम परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके असाधारण कार्य, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया।

आपदा के दौरान दिन-रात किया काम

आपदा के दौरान जल शक्ति विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं को जल्द बहाल करने और लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दिन-रात काम किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार भारी बारिश के बावजूद विभागीय कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

इन अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

सम्मानित होने वालों में अधिशासी अभियंता मंडल शाहपुर इंजीनियर अमित डोगरा, सहायक अभियंता इंजीनियर मोहम्मद रजाक, कनिष्ठ अभियंता इंजीनियर सुखविंदर सिंह, जूनियर फिटर तकनीशियन सुमन कुमार, पंप अटेंडेंट थानू राम, वाटर गार्ड सुदर्शन कुमार, एमपीडब्ल्यू रणजीत सिंह, हरबंस लाल, बेल्डर हुकम चंद, पंप अटेंडेंट मान सिंह, रवि कुमार, पैरा फिटर विकास कुमार तथा एमपीडब्ल्यू आयुष कुमार शामिल रहे।

केवल सिंह पठानिया ने की कर्मचारियों की सराहना

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा की घड़ी में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने जिस तत्परता और समर्पण के साथ कार्य किया, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बोह घाटी की आपदा के दौरान इन कर्मचारियों की सेवा, समर्पण और साहस सच्ची जनसेवा का उदाहरण है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।

मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2016 के केस में घोषित PO कालिया भियूली से गिरफ्तार; पढ़ें पूरी खबर

मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने 19 अगस्त 2026 को भियूली निवासी घोषित अपराधी कालिया को गिरफ्तार किया। आरोपी को 23 मार्च 2026 को मंडी कोर्ट ने घोषित अपराधी घोषित किया था और वह 2016 में दर्ज एफआईआर से जुड़े मामले में वांछित था।

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।