हमीरपुर। उपमंडल भोरंज के तहत आने वाले एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंदिर के अंदर रखा हुआ सामान इधर-उधर बिखरा मिला, जबकि शिवलिंग को भी तहस-नहस किया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मंदिर के अंदर सामान बिखरा हुआ साफ दिखाई दे रहा है।
मंदिर में तोड़फोड़ का वीडियो आया सामने
वीडियो में मंदिर के अंदर की स्थिति देखकर साफ पता चलता है कि वहां तोड़फोड़ की गई है। शिवलिंग को भी नुकसान पहुंचाया गया है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि चोरी के इरादे से मंदिर में यह तोड़फोड़ की गई हो सकती है। हालांकि अभी तक मंदिर से किसी सामान के चोरी होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस तक पहुंचा मामला, जांच शुरू
जब स्थानीय लोगों को मंदिर में हुई तोड़फोड़ की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले शरारती तत्व कौन थे और घटना को किस उद्देश्य से अंजाम दिया गया।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


