बडूही। उना से अंब नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक कार और ट्राले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार का टायर फट गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
टक्कर इतनी जोरदार कि कार के उड़ गए परखचे
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। टक्कर के बाद कार में सवार एक व्यक्ति वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए कटर की मदद से कार को काटना पड़ा, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया।
अंब की ओर जा रहे थे कार सवार
बताया जा रहा है कि कार में सवार युवक रेलवे स्टेशन अंब के समीप रहने वाले हैं। सभी युवक अंब की ओर जा रहे थे, इसी दौरान नेशनल हाईवे पर यह हादसा हो गया।
हादसे में घायल हुए पांचों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की अन्य जानकारी सामने आना बाकी है।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


