बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत, पुनर्वास के लिए जमीन चिन्हित; 25 परिवारों को मिली जरूरी सामान की किट, पढ़ें पूरी खबर

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 18 अगस्त को बोह पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से 25 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। परिवारों को गद्दे, गैस कनेक्शन, महिला एवं पुरुषों के कपड़े, ट्रैक सूट, जूते और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की किट दी गई।

पुनर्वास के लिए जमीन चिन्हित, इच्छुक परिवार प्रशासन को दें जानकारी

प्रभावित परिवारों से बातचीत के दौरान केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जो परिवार वहां बसने के इच्छुक हैं, वे प्रशासन को इसकी जानकारी दें, ताकि उनके पुनर्वास की आगामी प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। इसी के अनुरूप जल्द ही प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

जल्द खुलवाए जाएं प्रभावित परिवारों के बैंक खाते

केवल सिंह पठानिया ने पंचायत सचिव और पटवारी को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के बैंक खाते जल्द खुलवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खाते खुलने से प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

विधायक ने कहा कि वर्तमान में कई प्रभावित परिवार अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं। ऐसे में राहत सामग्री वितरित करने का उद्देश्य उन्हें रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए तत्काल सहायता उपलब्ध करवाना है।

सरकार ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा

केवल सिंह पठानिया ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद बोह आकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर गंभीर एवं चिंतित हैं।

उन्होंने प्रभावित परिवारों से कहा कि यदि किसी परिवार को किसी तरह की समस्या है तो वे बिना झिझक अपनी बात प्रशासन या उनके समक्ष रख सकते हैं।

प्रशासन ने भी हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, एटीसी शाहपुर की प्रभारी डॉ. सुनंदा पठानिया, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता लोक निर्माण नीरज गर्ग, स्थानीय पंचायत प्रधान नीलम, उपप्रधान सुरेश, रूलेड से ओम राज, पूर्व उपप्रधान पप्पू, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, पूर्व प्रधान अजय बबली, सीडीपीओ रैत निर्मला देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की दो जेलों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप, धर्मशाला में 11 वार्डर और 4 कैदी घायल; नाहन में भी भिड़े कैदियों के...

हिमाचल प्रदेश की नाहन और धर्मशाला जेल में लगातार दो दिनों में हिंसक झड़प की घटनाएं सामने आई हैं। धर्मशाला जेल में मेडिकल चेकअप के दौरान विवाद के बाद 11 जेल वार्डर और 4 कैदी घायल हुए, जबकि नाहन जेल में विचाराधीन कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट में कई कैदी चोटिल हुए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुधीर शर्मा की विजिलेंस के सामने आज अहम पेशी, आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ से पहले बढ़ी हलचल; पढ़ें पूरी खबर

धर्मशाला से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को विजिलेंस के सामने अहम पेशी होने जा रही है। जांच एजेंसी संपत्तियों, आय के स्रोतों और दस्तावेजों से जुड़े सवालों को लेकर उनसे पूछताछ कर सकती है। इस हाई-प्रोफाइल मामले पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

प्रियंका गांधी का मंडी दौरा अचानक रद्द, खराब मौसम बना वजह; अब CM करेंगे दयोरी स्कूल का उद्घाटन? पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का मंगलवार को मंडी के पधर स्थित दयोरी स्कूल आने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। 2023 की प्राकृतिक आपदा में तबाह हुए इस स्कूल को सरकार ने अब दोबारा तैयार कर दिया है। प्रियंका गांधी को स्कूल का उद्घाटन करना था, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन की संभावना है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: सरकारी CBSE स्कूलों में जल्द होंगी शिक्षकों-प्रिंसिपलों की नियुक्तियां, जानें कोर्ट ने सरकार से क्या मांगा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों और प्रिंसिपलों की नियुक्ति एवं तैनाती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने सरकार से स्कूलों में स्वीकृत और रिक्त पदों समेत पात्र अभ्यर्थियों की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं, एक अन्य मामले में हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति में भेदभाव को संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन बताया है।