हिमाचल में कभी भी हो सकता है उपायुक्तों का बड़ा फेरबदल, CM Office में फाइल पहुंची; इन अधिकारियों पर टिकी नजर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से एक ही जिले में तैनात उपायुक्तों के तबादले कभी भी हो सकते हैं। उपायुक्तों के तबादलों से जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में विचाराधीन है। कार्मिक विभाग के उच्चाधिकारियों और मुख्य सचिव के साथ मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय बैठक में सभी जिलों में तैनात उपायुक्तों के कार्यकाल और कार्यशैली को लेकर चर्चा हो चुकी है।

प्रदेश के शिमला, सोलन, मंडी और कांगड़ा समेत कई जिलों में उपायुक्त लंबे समय से तैनात हैं। इनमें कुछ जिलाधीशों को एक ही जिले में तीन साल से अधिक समय हो चुका है। कार्मिक विभाग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सामान्य तौर पर उपायुक्तों का कार्यकाल तीन साल का होता है। ऐसे में निर्धारित अवधि पूरी कर चुके अधिकारियों के तबादले की संभावना बढ़ गई है।

कार्यकाल के साथ प्रदर्शन भी बनेगा तबादले का आधार

उच्चस्तरीय बैठक में प्रत्येक जिले में तैनात उपायुक्त के कार्यकाल के साथ उनकी कार्यशैली और प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई है। सरकार यह भी देख रही है कि संबंधित अधिकारी ने अपने जिले में किस तरह काम किया और प्रशासनिक स्तर पर उसका प्रदर्शन कैसा रहा।

अच्छी कार्यशैली और बेहतर प्रदर्शन वाले कुछ उपायुक्तों को मौजूदा जिलों में कुछ और समय तक बनाए रखने पर भी विचार किया जा सकता है। वहीं, जिन अधिकारियों के खिलाफ मंत्री, विधायक या आम लोगों की ओर से सरकार के पास शिकायतें पहुंची हैं, उनके तबादले की संभावना भी जताई जा रही है।

फिलहाल तबादलों को लेकर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री कार्यालय को लेना है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद ही अधिकारियों की तबादला सूची जारी होगी। ऐसे में लंबे समय से एक ही जिले में तैनात उपायुक्तों के साथ-साथ शिकायतों के घेरे में आए अधिकारियों में भी बदलाव संभव माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुधीर शर्मा की विजिलेंस के सामने आज अहम पेशी, आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ से पहले बढ़ी हलचल; पढ़ें पूरी खबर

धर्मशाला से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को विजिलेंस के सामने अहम पेशी होने जा रही है। जांच एजेंसी संपत्तियों, आय के स्रोतों और दस्तावेजों से जुड़े सवालों को लेकर उनसे पूछताछ कर सकती है। इस हाई-प्रोफाइल मामले पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

प्रियंका गांधी का मंडी दौरा अचानक रद्द, खराब मौसम बना वजह; अब CM करेंगे दयोरी स्कूल का उद्घाटन? पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का मंगलवार को मंडी के पधर स्थित दयोरी स्कूल आने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। 2023 की प्राकृतिक आपदा में तबाह हुए इस स्कूल को सरकार ने अब दोबारा तैयार कर दिया है। प्रियंका गांधी को स्कूल का उद्घाटन करना था, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन की संभावना है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: सरकारी CBSE स्कूलों में जल्द होंगी शिक्षकों-प्रिंसिपलों की नियुक्तियां, जानें कोर्ट ने सरकार से क्या मांगा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों और प्रिंसिपलों की नियुक्ति एवं तैनाती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने सरकार से स्कूलों में स्वीकृत और रिक्त पदों समेत पात्र अभ्यर्थियों की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं, एक अन्य मामले में हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति में भेदभाव को संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन बताया है।

हिमाचल में MBBS छात्रों के लिए बड़ी राहत, अब 20 हजार रुपये कम होगी फीस; जानें नया नियम और किसे मिलेगी पूरी छूट

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS करने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 20 हजार रुपये की राहत मिलेगी। अब पांचवें वर्ष में पूरी 40 हजार रुपये फीस के बजाय सिर्फ 20 हजार रुपये ट्यूशन फीस देनी होगी। वहीं BPL विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी और EWS के लिए 4 लाख रुपये से कम वार्षिक आय की शर्त लागू होगी।