रैत में BPL परिवारों से विधायक केवल सिंह पठानिया का सीधा संवाद, योजनाओं की जानकारी को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 17 अगस्त: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चिन्हित बीपीएल परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को रैत में चरण एक से आठ तक चिन्हित बीपीएल परिवारों के साथ संवाद किया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने।

कार्यक्रम में डढम्ब, डोहब, झरेड़, मंझग्रां, नेरटी, प्रेई, रैत, रक्कड़ का बाग, सदूं, ततवानी, मुंदला और सिहवां पंचायतों के चिन्हित बीपीएल परिवारों ने भाग लिया। केवल सिंह पठानिया ने बताया कि यह संवाद कार्यक्रम का चौथा चरण है। इसके तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की 43 पंचायतों के चिन्हित बीपीएल परिवारों के साथ संवाद किया जा चुका है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कई वर्षों बाद बीपीएल सर्वे करवाया गया है, ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि संवाद के दौरान लोगों से प्राप्त सुझावों और पात्र व्यक्तियों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया जा रहा है।

केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वाले फ्लेक्स भी प्रदर्शित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी और वे समय पर उनका लाभ उठा सकेंगे।

इससे पहले विधायक ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि शेष मामलों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए साधन-संपन्न लोगों से अपील की कि यदि किसी अपात्र व्यक्ति का नाम गलती से बीपीएल सूची में शामिल हो गया है तो वह स्वेच्छा से अपना नाम हटवाएं। उन्होंने कहा कि इससे वास्तव में जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं रैत के उपप्रधान सुरेश पटाकू ने मुख्यातिथि, गणमान्य लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र ठाकुर ने विधायक की सामाजिक कार्यों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की। कांग्रेस महासचिव प्रदीप बलौरिया ने कहा कि शाहपुर के विधायक हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

इस अवसर पर डढम्ब प्रधान इंद्रजीत, झरेड़ प्रधान अंजना देवी, सदूं प्रधान आरती, रक्कड़ का बाग प्रधान शिवानी, उपप्रधान संजीव, पूर्व प्रधान अजय बबली, रैत स्कूल के प्रधानाचार्य शमसेर भारती, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल, सीडीपीओ रैत निर्मला देवी, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, नगर पंचायत शाहपुर की पार्षद प्रीति, संजय शर्मा, पूर्व उपप्रधान पप्पू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य नागरिक और चिन्हित बीपीएल परिवारों के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में आधी रात को भीषण हादसा, टैंकर से भिड़ी कार; ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौत

शिमला के टोलैंड-खलीनी मार्ग पर सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास कार और टैंकर की जोरदार टक्कर में पुलिस लाइन कैथू में तैनात हेड कांस्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार की मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

चंबा में पाकिस्तानी झंडा और 30 से ज्यादा गुब्बारे मिलने से हड़कंप, पुलिस ने कब्जे में लिया सामान

चंबा के चुराह क्षेत्र के शुरनाला में पाकिस्तानी झंडा और 30 से अधिक गुब्बारे मिलने से हड़कंप मच गया। गुब्बारों पर ‘दिल दिल पाकिस्तान’ लिखा था। सूचना मिलने पर तीसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारों और अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शिमला में निजी वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप, 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार; मोबाइल फोन बरामद

शिमला में निजी वीडियो की बिना अनुमति स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर 20 वर्षीय युवती को ब्लैकमेल करने और वीडियो सोशल मीडिया व वेबसाइटों पर प्रसारित करने की धमकी देने के आरोप में 21 वर्षीय युवक अंकुश चौहान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसों की रफ्तार तेज, मंडी में 25 नई HRTC बस सेवाएं शुरू; 5 साल में निगम को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए मंडी में एचआरटीसी की 25 नई टाइप-1 इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू की गईं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने और 1000 इलेक्ट्रिक व 200 हाइड्रोजन बसें खरीदने की योजना बताई।