भरवाईं में तेज रफ्तार प्राइवेट बस का कहर, तीन कारों के बाद बाइक को मारी टक्कर; युवक की मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के भरवाईं थाना चिंतपूर्णी के तहत भरवाईं में रविवार शाम करीब 5:25 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से जा टकराई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राजस्थान नंबर की प्राइवेट बस RJ-13PB-0252 अचानक बेकाबू हो गई। बस ने सबसे पहले सड़क पर आगे चल रही तीन कारों को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद बस ने एक मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपू के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश का रहने वाला था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही थाना चिंतपूर्णी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मृतक के शव को कब्जे में लिया और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन के फुट मैट के नीचे छिपी मिली 7 ग्राम हेरोइन; चार गिरफ्तार

रामपुर के दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास पुलिस ने संदिग्ध वाहन की तलाशी लेकर फुट मैट के नीचे छिपाई गई 7 ग्राम हेरोइन बरामद की। मामले में रामपुर और जोगिंद्रनगर के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जोगिंद्रनगर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, फिर हाईवे पर पलटी; दो मासूमों समेत 7 घायल

जोगिंद्रनगर के शानन प्रोजेक्ट के पास मंडी-पठानकोट हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मारने के बाद रैलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में दो मासूमों समेत सात लोग घायल हुए हैं।

नाहन-शिमला मार्ग पर देर रात बड़ा हादसा, छह लोगों से भरी कार ढांग में गिरी; दो गंभीर घायल

नाहन-शिमला मार्ग पर आदर्श केंद्रीय कारागार के पास देर रात छह लोगों से भरी कार ढांग में जा गिरी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

Manimahesh Yatra 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, धनछौ में BSNL का मोबाइल टावर शुरू, अब पहाड़ों में भी मिलेगा बेहतर नेटवर्क

Manimahesh Yatra 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत। मणिमहेश यात्रा मार्ग के धनछौ में BSNL का मोबाइल टावर शुरू हो गया है, जिससे मोबाइल नेटवर्क, आपातकालीन संपर्क, सुरक्षा और बचाव व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।