हिमाचल की सड़कों पर दौड़ेंगी 297 इलेक्ट्रिक बसें! HRTC ने बढ़ाया ई-बसों का बेड़ा, चंडीगढ़ रूट पर भी बड़ा अपडेट

Date:

--Advertisement--

एचआरटीसी की नई इलेक्ट्रिक बसें अब शिमला शहर सहित हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दौड़ना शुरू हो गई हैं। प्रदेश की सड़कों पर जगह-जगह हरे रंग की नई ई-बसें नजर आ रही हैं। निगम के बेड़े में अब तक 252 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं, जबकि 45 और बसें कंपनी की ओर से शिमला मुख्यालय के लिए भेज दी गई हैं। आगामी एक सप्ताह में इन बसों के भी निगम के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद एचआरटीसी के पास खरीदी गई कुल 297 इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी।

इन नई बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा राज्य बन जाएगा, जिसके पास सबसे अधिक इलेक्ट्रिक बसें होंगी। हालांकि, एचआरटीसी के पास पहले से ही 100 से अधिक ई-बसें संचालित हो रही हैं। नई बसों में अधिक बैटरी पावर होने के कारण इन्हें अब लंबे रूटों पर भी भेजा जा रहा है।

एचआरटीसी शिमला से डीजल बसों की जगह नई इलेक्ट्रिक बसों को चंडीगढ़, लुधियाना समेत अन्य लंबे रूटों पर भेज रहा है। प्रदेश के अलग-अलग लॉन्ग रूटों पर भी इन बसों को ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है। निगम का दावा है कि नई ई-बसें एक बार चार्ज होने के बाद करीब 180 से 190 किलोमीटर तक चल रही हैं। यदि लॉन्ग रूटों पर इनका प्रदर्शन संतोषजनक रहता है तो आने वाले समय में इन रूटों पर नियमित रूप से इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा सकती हैं।

चंडीगढ़ रूट पर डीजल बस की जगह भेजी गई थी ई-बस

निगम प्रबंधन के अनुसार, हाल ही में चंडीगढ़ रूट पर डीजल बस के स्थान पर नई इलेक्ट्रिक बस भेजी गई थी। चंडीगढ़ पहुंचने पर सीटीयू प्रबंधन ने इस बस को रोक दिया था। एचआरटीसी प्रबंधन ने इस मामले को लेकर सीटीयू अधिकारियों से बातचीत की है। निगम का कहना है कि यह कोई नया रूट नहीं था, बल्कि पहले से चल रहे रूट पर डीजल बस की जगह इलेक्ट्रिक बस भेजी गई थी। अब चंडीगढ़ में हिमाचल की इलेक्ट्रिक बस को नहीं रोका जाएगा।

45 नई ई-बसें अलग-अलग डिपुओं में होंगी शामिल

एचआरटीसी के पास 45 और इलेक्ट्रिक बसें पहुंचने वाली हैं। इन बसों को प्रदेश के उन विभिन्न डिपुओं में भेजा जाएगा, जहां बसों की कमी है। नई बसों के शामिल होने से कई डिपुओं में बसों की कमी दूर होने की उम्मीद है।

बीते दिनों निगम के बेड़े में शामिल हुई नई इलेक्ट्रिक बसों को कई बंद हो चुके रूटों पर भी चलाया जा रहा है। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिली है और सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गांधी जयंती पर हरनेरा पंचायत में सफाई अभियान, ग्राम सभा में 325 परिवारों ने लिया हिस्सा; जन्म और शादी पर शगुन देने का...

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 325 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम सभा में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये शगुन देने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों का जलवा, आदित्य और काव्या ने जीते स्वर्ण पदक

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के आदित्य जम्वाल और काव्या ठाकुर ने अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। आदित्य ने 74 किलोग्राम और काव्या ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Kangra: ग्राम पंचायत सिहुवां में ग्राम सभा का आयोजन, गांधी जयंती पर स्वच्छता और नशे के खिलाफ चर्चा; अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी...

ग्राम पंचायत सिहुवां में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता, नशे के खिलाफ जागरूकता, अगले वित्तीय वर्ष के बजट और VB-G RAM-G योजना के तहत पंचवर्षीय विकास कार्यों पर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी राणा सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

गांधी जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर ने सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज रैत और इंटरैक्ट क्लब कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों सहित नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने भी अभियान में भाग लिया।