स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन में दर्दनाक हादसा, बाइक और HRTC बस की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

Date:

--Advertisement--

नाहन, 15 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में स्वतंत्रता दिवस की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। मोहल्ला गोबिंदगढ़ में पार्क के समीप बाइक और एचआरटीसी बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बाइक और बस की टक्कर का घटनाक्रम कैद हुआ बताया जा रहा है।

Advertisement

पेट्रोल पंप से दिल्ली गेट की ओर जा रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक पेट्रोल पंप से दिल्ली गेट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली गेट की तरफ से पेट्रोल पंप की ओर आ रही एचआरटीसी बस से गोबिंदगढ़ मोहल्ले में पार्क के पास उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे।

Advertisement

एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम

हादसे में गोबिंदगढ़ निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Advertisement

सामने आई हादसे की CCTV फुटेज

हादसे की एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें बाइक और एचआरटीसी बस की टक्कर का पूरा घटनाक्रम कैद हुआ बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना नाहन की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

12 अगस्त से लापता युवक का खेत में मिला शव, बिलासपुर में मचा हड़कंप; परिजनों की तलाश के बाद सामने आया खौफनाक सच

बिलासपुर के स्वारघाट की तंबोल पंचायत में 12 अगस्त से लापता युवक महिंद्र पाल का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: दरीणी बाजार में गूंजे देशभक्ति के नारे, राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में तिरंगा रैली से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने दरीणी बाजार में तिरंगा रैली निकाली, जबकि कॉलेज परिसर में देशभक्ति गीत, अंताक्षरी, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

बैजनाथ SDM कार्यालय में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, SDM संकल्प गौतम ने ली भव्य परेड की सलामी

बैजनाथ एसडीएम कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम संकल्प गौतम ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।

धर्मशाला की इस जेल में कैद रहे थे लाला लाजपत राय समेत 25 हिमाचली क्रांतिकारी, आज भी दर्ज हैं आजादी के इन योद्धाओं के...

धर्मशाला की 1913 में बनी सब-जेल में लाला लाजपत राय समेत हिमाचल के कई क्रांतिकारी बंदी रहे थे। आज भी जेल में नौ राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानियों के नाम ताम्र पट्टिका और हिमाचल के क्रांतिकारियों के नाम दर्ज हैं