वोल्वो बस में 400 ग्राम चरस के साथ पकड़ा हरियाणा का युवक दोषी, 4 साल की कठोर कैद और 25 हजार जुर्माना

Date:

--Advertisement--

जिले की विशेष अदालत ने 400 ग्राम चरस रखने के मामले में हरियाणा निवासी शक्ति सिंह को दोषी ठहराते हुए चार साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक साल की अतिरिक्त कठोर कैद भुगतनी होगी।

Advertisement

मामला 25 जनवरी 2021 का है। उस दिन पुलिस ने कुल्लू से मंडी की ओर जा रही एक निजी वोल्वो बस की जांच के दौरान शक्ति सिंह के बैग से 400 ग्राम चरस बरामद की थी। आरोपी शक्ति सिंह गांव व डाकघर राजपुर, तहसील गन्नौर, जिला सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में 13 गवाह पेश किए। बस चालक धर्मपाल और परिचालक जितेंद्र कुमार ने भी पुलिस की कार्रवाई और आरोपी के बैग से चरस बरामद होने की पुष्टि की। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने शक्ति सिंह को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(आईआई)(बी) के तहत दोषी करार दिया।

Advertisement

अदालत ने आदेश दिया कि जांच और ट्रायल के दौरान आरोपी ने जेल में जो 35 दिन बिताए हैं, उन्हें उसकी मुख्य सजा की अवधि में समायोजित किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद दोषी को सजा काटने के लिए मॉडल सेंट्रल जेल नाहन, जिला सिरमौर भेज दिया गया है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों परिवारों को बड़ी राहत, राशन डिपुओं में जल्द मिलेगी सस्ती चीनी; जानें किसे कितने रुपये किलो

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 35,600 क्विंटल चीनी का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। जानें किस परिवार को कितने रुपये किलो मिलेगी चीनी।

मुख्यमंत्री सहारा योजना में बड़ा बदलाव, अब ऐसे मिलेगा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक सहारा

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सहारा योजना का संचालन अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करेगा। गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। लंबित आवेदकों को सहायता राशि के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।

सुधीर शर्मा पर यादविंदर गोमा का बड़ा हमला, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर मांगी माफी; बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की। गोमा ने कांगड़ा में सरकार के विकास कार्यों और आगामी खेल परियोजनाओं का भी जिक्र किया।

कालाअंब की शराब फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई, परमिट से ज्यादा स्टॉक मिलने पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना

सिरमौर के कालाअंब स्थित शराब निर्माण इकाई पर परमिट और लोड किए गए स्टॉक में अंतर मिलने के मामले में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला 18 जुलाई 2025 का है।