कालाअंब की शराब फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई, परमिट से ज्यादा स्टॉक मिलने पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना

Date:

--Advertisement--

सिरमौर। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने सिरमौर जिले के कालाअंब स्थित एक शराब निर्माण इकाई पर आबकारी नियमों और आबकारी नीति 2025-26 के उल्लंघन के मामले में 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह आदेश वित्तीय आयुक्त (आबकारी) सह-राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 29(सी) और धारा 66(2) के तहत जारी किया है।

Advertisement

मामला 18 जुलाई 2025 का है, जब कालाअंब पुलिस ने देसी शराब से लदे ट्रक नंबर एचपी89बी-3600 को जांच के लिए रोका था। ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें 700 पेटी क्वार्ट और 100 पेटी निप्स लोड पाई गईं। वहीं, वाहन के परमिट और पास में केवल 300 पेटी क्वार्ट और 500 पेटी पाइंट ले जाने की अनुमति थी। इस तरह परमिट में दर्ज स्टॉक और ट्रक में लोड शराब की मात्रा में अंतर सामने आया।

Advertisement

परमिट और लोड किए गए स्टॉक में अंतर मिलने के बाद पुलिस ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत एफआईआर संख्या 117/2025 दर्ज की थी। मामले में शराब निर्माण इकाई की ओर से दलील दी गई कि कुल शराब की मात्रा बल्क लीटर के हिसाब से अलग नहीं थी और स्टॉक में यह अंतर मजदूरों की मानवीय चूक के कारण हुआ।

Advertisement

वित्तीय आयुक्त ने कंपनी की इस दलील को स्वीकार नहीं किया। आदेश में कहा गया कि आबकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करना लाइसैंसधारी की जिम्मेदारी है। इसके बाद कंपनी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और धारा 29(सी) के तहत कार्रवाई समाप्त कर दी गई।

वहीं, एफआईआर संख्या 117/2025 को लेकर पुलिस की जांच अभी लंबित है। प्राधिकरण ने अपने आदेश में इस लंबित पुलिस जांच पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

कांगड़ा में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम, दो दिन प्रभावित क्षेत्रों का करेगी निरीक्षण

हिमाचल में मानसून के दौरान भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने केंद्र सरकार की छह सदस्यीय अंतर-मंत्रालय टीम कांगड़ा पहुंची। टीम दो दिनों तक प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान और राहत कार्यों की स्थिति का आकलन करेगी।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25.37 ग्राम चिट्टा बरामद; गुरदासपुर और बैजनाथ के दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने श्री साई यूनिवर्सिटी के पास 25.37 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना पंचरुखी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, जल्द मिलेगी घर-द्वार के पास राजस्व सेवाएं; निर्माण में नहीं आएगी धन की कमी

हारचक्कियां में प्रस्तावित सब-तहसील भवन का शिलान्यास राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन से क्षेत्र के लोगों को राजस्व सेवाएं घर-द्वार के करीब मिलेंगी। मंत्री ने निर्माण में धन की कमी नहीं आने देने और भवन को जल्द पूरा करने की बात कही।