धर्मशाला में युवाओं का बड़ा सम्मेलन, केवल सिंह पठानिया बोले- स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डिग्री कॉलेज धर्मशाला, अनुभव ट्रस्ट तथा गूंज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन का विषय ‘हेल्दी च्वाइस फॉर ब्राइट फ्यूचर’ रहा। इसमें जिले के करीब 100 शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों ने भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली, नशे से दूरी तथा बेहतर भविष्य के निर्माण को लेकर अपने विचार साझा किए। समारोह में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।

Advertisement

अपने संबोधन में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं की क्षमता, प्रतिभा और सामाजिक जिम्मेदारियों को पहचानने का अवसर है। आज के युवा ही आने वाले समय में समाज और राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे। ऐसे में युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज को मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों तथा सामाजिक सेवा से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खुद स्वस्थ विकल्प अपनाने के साथ अपने साथियों और समाज के अन्य वर्गों को भी जागरूक करना चाहिए।

Advertisement

एंटी-चिट्टा अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने नशा उन्मूलन को विशेष प्राथमिकता दी है और इसी दिशा में व्यापक एंटी-चिट्टा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आसपास के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार और समाज के सामाजिक एवं आर्थिक ताने-बाने को भी कमजोर करता है। विद्यार्थियों से उन्होंने अपने जीवन में सकारात्मक लक्ष्य तय करने और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल शिक्षा, खेल तथा रचनात्मक गतिविधियों में करने का आह्वान किया।

Advertisement

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने युवाओं की ओर से लगाई गई प्रतिभा प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अनुभव ट्रस्ट का विधिवत शुभारंभ भी किया। उन्होंने अनुभव ट्रस्ट और गूंज संस्था की गतिविधियों की सराहना की। आयोजकों को उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

सम्मेलन में विद्यार्थियों ने ‘हेल्दी च्वाइस फॉर ब्राइट फ्यूचर’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सूद, धर्मशाला कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश पठानिया, गूंज संस्था के कार्यकारी निदेशक संदीप परमार, अनुभव ट्रस्ट के संदीप मैहता और मैडम चंद्रलेखा डढवाल, जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला सहित विभिन्न कॉलेजों के नोडल अधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के नारे, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में तिरंगा रैली निकाली गई। विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और अध्यापकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

81 की उम्र में पूर्व BSF हवलदार प्रभात सिंह का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

शाहपुर के ठारू (पटेश) पंचायत निवासी और पूर्व BSF हवलदार प्रभात सिंह का 81 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। चंबी खड्ड श्मशान घाट में उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अंब के आभूषण शोरूम में शातिराना चोरी, ग्राहक के बैग से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए; CCTV में कैद हुई वारदात

अंब के समीप आभूषण शोरूम में ग्राहक के बैग से डेढ़ लाख रुपये चोरी हो गए। दो महिलाओं पर चोरी का आरोप है और पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की पहचान में जुटी है।

कांगड़ा बाईपास पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑल्टो कार से 6.66 ग्राम चिट्टा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा बाईपास के हनुमान घाट में CIA कांगड़ा टीम ने चेकिंग के दौरान ऑल्टो कार से 6.66 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। पुलिस ने अमन राणा और पार्थ शर्मा को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है।