श्रावण अष्टमी मेले में बड़ा फैसला, ज्वालामुखी में 12 से 24 अगस्त तक हथियार और विस्फोटक पूरी तरह प्रतिबंधित

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 12 अगस्त। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए ज्वालामुखी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। उपमंडल दंडाधिकारी, ज्वालामुखी संजीव शर्मा ने सार्वजनिक शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163(1) के तहत आदेश जारी किए हैं।

Advertisement

जारी आदेश के अनुसार 12 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक ज्वालामुखी मंदिर में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले के दौरान नगर परिषद ज्वालामुखी की सीमा में सभी प्रकार के हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री लेकर चलने तथा इनके इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

Advertisement

प्रशासन ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित लोगों से जारी आदेशों का पालन करने की अपील की है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरा रिहायशी मकान, मां-बेटी की मौत; दो मासूम बच्चियां घायल

सिरमौर के राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में रिहायशी मकान अचानक गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि दो दो वर्षीय बच्चियां घायल हो गईं। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को राहत राशि दी और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

राजेंद्र राणा का बड़ा कदम, 48 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होते ही खुद गिरफ्तारी देने पहुंचे थाने; सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा 48 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद खुद गिरफ्तारी देने सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। उनके साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस थाने का घेराव कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

HPSEBL कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग तेज, विधायक केवल सिंह पठानिया को सौंपा ज्ञापन

एचपीएसईबीएल कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का हवाला देते हुए ओपीएस की मांग उठाई है।

हिमाचल के इन युवाओं ने बदली कामयाबी की कहानी, खेल से सिनेमा और UN मिशन तक देश-दुनिया में बढ़ाया देवभूमि का मान

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर हिमाचल की युवा शक्ति की प्रेरक कहानियां सामने आई हैं। खेल, सिनेमा, सेना, कबड्डी, पैरा एथलेटिक्स, कॉरपोरेट जगत और सामाजिक सेवा से जुड़े इन युवाओं ने संघर्ष और मेहनत के दम पर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।