ओपीएस पर सरकार का बड़ा ऐलान, मुकेश अग्निहोत्री बोले- पुरानी पेंशन में नहीं होगा कोई बदलाव

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 10 अगस्त। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन योजना यानी ओपीएस को लेकर अपना रुख एक बार फिर साफ कर दिया है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार ओपीएस में किसी भी स्तर पर कोई बदलाव नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की है और सरकार अपने इस फैसले पर पूरी तरह कायम है।

Advertisement

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है। सरकार का प्रयास है कि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और विकास कार्यों का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र तक पहुंचे।

पालमपुर में 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को पालमपुर में 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रिक बस में सफर भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों को बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 297 इलेक्ट्रिक बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल की जा चुकी हैं और इन्हें निर्धारित रूटों पर चलाया जाएगा। जिन स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो चुके हैं, वहां इन बसों का संचालन किया जा रहा है। आने वाले समय में 1,000 और इलेक्ट्रिक बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल की जाएंगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि डीजल बसों की खरीद अब मुख्य रूप से लंबे रूटों के लिए 47 सीटर बसों तक सीमित रखी जाएगी। वहीं, करीब 300 पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से एचआरटीसी के बेड़े से हटाया जाएगा। 15 साल की अवधि या 9 लाख किलोमीटर का सफर पूरा कर चुकी बसों को हटाकर उनके स्थान पर नई बसें शामिल की जाएंगी।

प्रदेश में तैयार हो रहा चार्जिंग नेटवर्क

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए पूरे प्रदेश में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। कांगड़ा जिले में धर्मशाला, नगरोटा, जसूर, देहरा, पालमपुर और पठानकोट में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि जयसिंहपुर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। धर्मशाला, देहरा और नगरोटा को इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं।

Advertisement

मेडिकल कॉलेजों और धार्मिक स्थलों के लिए चलेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें

उन्होंने कहा कि पीजीआई, एम्स बिलासपुर, आईजीएमसी शिमला सहित मेडिकल कॉलेजों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इससे लोगों को उपचार के लिए आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही धार्मिक स्थलों तक बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होने से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

पालमपुर में लोगों की समस्याएं सुनीं

उप मुख्यमंत्री ने पालमपुर में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। मुकेश अग्निहोत्री ने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

Advertisement

इस अवसर पर आयुष, खेल एवं विधि मंत्री यादविंदर गोमा, पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, सुलह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जगजीवन पाल, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, अध्यक्षा राधा सूद, उपाध्यक्ष नीलम मलिक, नगर निगम पालमपुर की आयुक्त नेत्रा मेती, मुख्य अभियंता जल शक्ति दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विशाल जसवाल, डीएम एचआरटीसी पंकज चड्ढा, एसडीएम ओपी यादव, आरएम एचआरटीसी नितेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दरीणी में 4.54 करोड़ का बिजली सब स्टेशन तैयार, 8 पंचायतों के 8600 उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा; कम वोल्टेज की समस्या होगी दूर

शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की दरीणी पंचायत में 4.54 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया। इससे आठ पंचायतों के करीब 8600 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और कम वोल्टेज की समस्या दूर होने के साथ बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।