शिमला में नशे पर पुलिस का बड़ा वार! हरियाणा रोडवेज बस से 9 ग्राम चिट्टे के साथ 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस के स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने शोघी के समीप हरियाणा रोडवेज की बस में सवार 18 वर्षीय युवक को 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार, निवासी रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस के स्पेशल सेल की टीम शोघी के पास नियमित नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने रूटीन चेकिंग के लिए हरियाणा रोडवेज की एक बस को रोका। बस में सवार एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग में छिपाकर रखा करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

Advertisement

चिट्टा बरामद होने के बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी प्रदीप कुमार को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। मामले में बालूगंज पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Advertisement

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस

महज 18 साल की उम्र में आरोपी के पास चिट्टा मिलने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से जांच रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से और किससे खरीदकर लाया था तथा इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 3 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं; UPI और ATM चलते रहेंगे

हिमाचल प्रदेश में बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने बताया कि UPI, ऑनलाइन बैंकिंग और ATM जैसी सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और PLI योजना वापस लेने समेत कई मांगें उठाई हैं।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का दूसरा दिन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुति

रैत में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में विभिन्न शिक्षण गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं। निपुण भारत अभियान के तहत TLM और नवाचार आधारित शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, 16 साल बाद भारत को 10 हजार मीटर में कांस्य; अब 2028 ओलंपिक...

चंबा के रेटा गांव की बेटी सीमा कुमारी ने जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 की महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में 32:50.05 का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। उनकी सफलता से इस स्पर्धा में भारत का 16 साल का पदक इंतजार खत्म हुआ।

Kangra: प्रणव शर्मा का सुक्खू सरकार पर निशाना, बोले- मुख्यमंत्री कार्यालय पर 20 करोड़ खर्च की जगह शाहपुर में विकास होता तो बदल जाती...

भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाने को लेकर सुक्खू सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि शाहपुर की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों पर खर्च होती तो क्षेत्र के विकास को गति मिल सकती थी।