पीरनिगाह से लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 साल की बच्ची समेत 7 घायल

Date:

--Advertisement--

ऊना जिला मुख्यालय के पास प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 वर्षीय बच्ची समेत सात लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और कई श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।

Advertisement

जानकारी के अनुसार पंजाब के मानसा जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पीरनिगाह में माथा टेकने पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद जब सभी वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक तीखे मोड़ पर चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Advertisement

आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा किया और पुलिस तथा एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद घायलों को तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

हादसे में मानसा, पंजाब निवासी कश्मीर सिंह, जसवीर, राम, सोमा, अवतार सिंह, कमलजीत कौर और 5 वर्षीय बच्ची मनकीरत घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मालवाहक वाहनों में यात्रियों के सफर पर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से कई बार विशेष अभियान चलाकर पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जैसे मालवाहक वाहनों में सफर न करने की हिदायत दी जाती रही है।

Advertisement

इसके बावजूद कई श्रद्धालु नियमों को नजरअंदाज करते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर इन वाहनों में सफर कर रहे हैं। ऐसे वाहनों में यात्रियों को ले जाना सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद जोखिम भरा है और हादसों की आशंका बढ़ जाती है। पीरनिगाह में हुए इस हादसे में सात लोगों के घायल होने के बाद एक बार फिर इस तरह के सफर को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में HRTC के बेड़े में शामिल होंगी 350 नई बसें, 250 डीजल और 100 मिनी मिडी बसों की तैयारी; पुरानी बसें होंगी बाहर

हिमाचल में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए HRTC 350 नई बसें खरीदने की तैयारी में है। इनमें 250 डीजल और 100 मिनी मिडी बसें शामिल होंगी। 25 सितंबर की BOD बैठक में प्रस्ताव पर फैसला संभव है।

HPU में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, संशोधन विधेयक की जलाई प्रति; छात्रों की समस्याओं और परिसर हिंसा का मुद्दा भी उठाया

एचपीयू में ABVP ने विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में प्रदर्शन किया और इसकी प्रति जलाकर विरोध जताया। छात्र समस्याओं और परिसर हिंसा का मुद्दा भी उठाया गया, जबकि HPUTWA का विश्वविद्यालय बचाओ अभियान 22वें दिन जारी रहा।

विजिलेंस के सामने फिर पेश हुए सुधीर शर्मा, 40-50 सवालों के दिए जवाब; 2013 से 2023 तक की जांच में मांगी गई जानकारी

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने करीब 40 से 50 सवाल पूछे और जांच से जुड़े आवश्यक दस्तावेज व जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर ने जीता अंडर-19 वॉलीबॉल फाइनल

शाहपुर में अंडर-19 बॉयज वॉलीबॉल फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर पहला सेट जीत चुका था और दूसरे सेट में 4-3 से आगे था। मैच दोबारा शुरू नहीं होने के बाद दोनों टीमों को विजेता घोषित किया गया और कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल को अपर हैंड दिया गया। 21 सितंबर को टीम को ट्रॉफी सौंपी गई।