Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, शाहपुर, 7 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने और हिमाचली हितों के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की ओर से लिए गए निर्णयों के समर्थन में लंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में धन्यवाद रैली निकाली गई। यह रैली लंज से रेस्ट हाउस तक आयोजित की गई, जिसमें सरकार की नीतियों और फैसलों का जोरदार समर्थन किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचली हितों की रक्षा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नीतियों और मजबूत फैसलों के कारण हिमाचल अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठा पाया है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को देखकर विरोधी भी बौखला गए हैं।

Advertisement

केवल सिंह पठानिया ने किशाऊ जलविद्युत परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार ने मजबूत कानूनी पैरवी के जरिए दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा जैसे लाभार्थी राज्यों को पानी के घटक की 2,000 करोड़ रुपये की लागत वहन करने के लिए सहमत किया है। इससे हिमाचल को अपने हिस्से के रूप में हर साल लगभग 600 करोड़ रुपये मूल्य की मुफ्त बिजली मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़ी निजी कंपनियों से 18 प्रतिशत फ्री पावर शेयर सुनिश्चित कर राज्य के राजस्व में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा ग्रीन पंचायत योजना के तहत ग्रामीण स्तर पर संसाधन जुटाने के लिए 100 ग्राम पंचायतों में 500 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट स्थापित किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से मिलने वाले राजस्व में से 20 प्रतिशत सीधे राज्य सरकार को मिलेगा।

पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नीति आयोग और केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल का पक्ष मजबूती से रखा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश को हर साल लगभग 90 हजार करोड़ रुपये की पर्यावरणीय सेवाएं प्रदान करता है। इसके बदले राज्य को उचित आर्थिक मुआवजा मिलना चाहिए, ताकि प्रदेश के सामने मौजूद संसाधनों की कमी को दूर किया जा सके।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हिमाचल की जनता चट्टान की तरह खड़ी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।

Kangra: आजादी के 79 साल बाद करेरी गांव पहुंची बस, 28 सीटर सेवा शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर

शाहपुर के करेरी गांव में आजादी के 79 साल बाद 28 सीटर बस सेवा शुरू हो गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सुविधा मिलने से ग्रामीणों और पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।