Kangra: पालमपुर के जिया गौ सदन का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना लेकिन पानी की कमी पर जताई चिंता

Date:

--Advertisement--

पालमपुर के जिया गौ सदन का जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण कर वहां बेसहारा और निराश्रित गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पालमपुर ब्लॉक की बीडीसी उपाध्यक्ष बिंदु कपूर, जिया पंचायत के बीडीसी सदस्य जोगिंदर गड़ैलू और राख पंचायत के बीडीसी सदस्य मदन लाल कपूर मौजूद रहे। टीम ने गौ सदन में पशुओं के लिए उपलब्ध आहार, देखभाल और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौ सदन में पशुओं के लिए तूड़ी के साथ-साथ हरा चारा और चोकर की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जनप्रतिनिधियों ने इन व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पशुओं को समय पर उचित आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि निरीक्षण के दौरान पानी की व्यवस्था में कमी महसूस की गई। इस पर बीडीसी उपाध्यक्ष बिंदु कपूर से जल्द पानी के लिए टैंक की व्यवस्था कराने का आग्रह किया गया।

Advertisement

निरीक्षण के समय गौ सदन के संचालक संजीव चौहान मौके पर मौजूद नहीं थे, लेकिन फोन पर उनसे संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि जिया गौ सदन सभी का अपना है और इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए समाज के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से गौ सदन के संचालन में हरसंभव सहयोग देने की अपील भी की।

Advertisement

इस दौरान गौ सदन में फार्मासिस्ट केशव, सेवादार बुद्धि लाल और अन्य टीम सदस्यों से भी बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बेसहारा पशु गौ सदन में छोड़ना चाहता है, तो उसके लिए एसडीएम पालमपुर की अनुमति अनिवार्य होगी। अनुमति मिलने के बाद ही पशु को गौ सदन में रखा जाएगा।

Advertisement

निरीक्षण के अंत में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे बेसहारा और निराश्रित गोवंश की सेवा के लिए गौ सदन पहुंचकर हरा चारा, चोकर और पशु आहार का दान करें, ताकि इन बेजुबान पशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Pride: कांगड़ा के रैत के देवांश बने BARC में वैज्ञानिक, राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा पास कर बढ़ाया प्रदेश का मान

कांगड़ा के रैत निवासी होनहार युवा देवांश का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षाओं में सफलता के बाद उनकी इस उपलब्धि से पूरे हिमाचल में खुशी का माहौल है।

Himachal Jobs: स्वास्थ्य विभाग में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती, नियुक्ति पत्र जारी; इन मेडिकल कॉलेजों में मिलेगी तैनाती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के लिए 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती कर नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में की जाएगी।

Himachal Politics: भाजपा का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला, 5 अगस्त को शिमला में विशाल विरोध मार्च; मानसून सत्र के लिए बनाई रणनीति

भाजपा विधायक दल की बैठक में कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला गया। पार्टी ने 5 अगस्त को शिमला में विरोध मार्च निकालने और मानसून सत्र में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति बनाई।

Himachal Pride: सिरमौर के राजवंत सिंह ठाकुर बने BSF के DIG, 32 साल की शानदार सेवा का मिला बड़ा सम्मान

सिरमौर के पांवटा साहिब निवासी बीएसएफ कमांडेंट राजवंत सिंह ठाकुर को पदोन्नत कर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) बनाया गया है। 32 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद मिली इस उपलब्धि से पूरे हिमाचल में खुशी का माहौल है।