हिमाचल पुलिस भर्ती 2026 में बड़ा बदलाव! 734 कांस्टेबल पदों के लिए आयु सीमा में 1 साल की छूट, आवेदन की तारीख भी बढ़ी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) के 734 पदों पर भर्ती के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एकमुश्त एक वर्ष की छूट देने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय के बाद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने सोमवार को संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी गई है।

Advertisement

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी केवल हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। 21 अगस्त के बाद ऑनलाइन आवेदन का लिंक वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

Advertisement

लोक सेवा आयोग की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के 491 और पुलिस कांस्टेबल (महिला) के 243 पद भरे जाएंगे। इस तरह कुल 734 पदों पर भर्ती होगी। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 20,200 रुपये से 64,000 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।

Advertisement

पुरुष वर्ग के 491 पदों में सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), बीपीएल, होमगार्ड और वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर्स सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। वहीं महिला वर्ग के 243 पदों में भी सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, होमगार्ड, पूर्व सैनिकों के आश्रित, बीपीएल और डब्ल्यूएफएफ श्रेणियों के लिए अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं।

Advertisement

इसी बीच हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में फिजियोथैरेपिस्ट ग्रुप-सी (जॉब ट्रेनी) भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि भी घोषित की है। आयोग के अनुसार यह परीक्षा 24 सितंबर को आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से जुड़े नवीनतम अपडेट और अन्य निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPU में फीस बढ़ोतरी पर बवाल! ABVP ने शुरू की भूख हड़ताल, कुलपति कार्यालय के बाहर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के विरोध में एबीवीपी ने आंदोलन तेज कर दिया है। छात्रों ने आक्रोश रैली निकाली और कुलपति कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की।

HPBOSE का बड़ा फैसला! पुनर्मूल्यांकन में पात्र 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर परीक्षा के आवेदन शुरू

HPBOSE ने मार्च-2026 की 10वीं और 12वीं परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्निरीक्षण में पात्र विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिना विलंब शुल्क 6 अगस्त और विलंब शुल्क के साथ 10 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं।

हिमाचल में पिस्तौल दिखाकर महिला से लूट! मदद के बहाने आया युवक, फिर वारदात को देकर हुआ फरार

ऊना जिले के चिंतपूर्णी क्षेत्र में मदद के बहाने पहुंचे बाइक सवार युवक ने महिला को पिस्तौल दिखाकर सोने की बालियां लूट लीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Kangra: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! कोल्ड ड्रिंक समझकर पी ली कीटनाशक दवा, 6 दिन की जंग के बाद 15 वर्षीय किशोरी की मौत

कांगड़ा जिले में 15 वर्षीय किशोरी ने गलती से कोल्ड ड्रिंक समझकर कीटनाशक दवा पी ली। छह दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।