कुल्लू में बढ़ी चिंता! भुंतर के बाद अब सैंज से भी महिला लापता, ग्राम सभा से निकली और फिर नहीं लौटी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में महिलाओं के लापता होने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। भुंतर से महिला के लापता होने का मामला सामने आने के बाद अब सैंज क्षेत्र से भी एक महिला के गायब होने की सूचना मिली है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश जारी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, थाना सैंज में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि महिला 31 जुलाई को शाम करीब 4 बजे ग्राम पंचायत दुशाहड़ की विशेष ग्राम सभा में शामिल हुई थी। सभा समाप्त होने के बाद उसने अपनी सास से मायके जाने की बात कही और वहां से निकल गई। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।

Advertisement

परिजनों ने महिला से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

Advertisement

शिकायत के आधार पर थाना सैंज में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की तलाश कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Advertisement

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और गुमशुदा महिला की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चक्की खड्ड से 2 JCB और 5 मल्टी एक्सल ट्रक कब्जे में

नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने चक्की खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी मशीनों और 5 मल्टी एक्सल ट्रकों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया है।

Kangra: पहली बार महाआरती से गूंजा धर्मशाला का डल झील परिसर, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

नगरोटा बगवां से 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, पहली बस माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना; यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

नगरोटा बगवां बस स्टैंड से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।